spot_img

भारतीय वायु सेना को मिला पहला C-295 विमान, जानें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारतीय वायु सेना को स्पेन के सेविले में एयरबस कंपनी से पहला C-295 विमान मिल गया है। यह विमान मिलने के बाद वायु सेना ने कहा कि भारतीय वायु सेना C-295 विमान की सबसे बड़ी संचालक होगी। यह विमान भारत के लिये रवाना हो चुका है। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने उड़ान भरने से पहले C-295 परिवहन विमान का एक चक्कर लगाया और फिर विमान के कॉकपिट में प्रवेश किया। इसके बाद भारतीय वायु सेना प्रमुख के साथ C-295 ने स्पेन के सेविले हवाई क्षेत्र से उड़ान भरी। ग्रुप कैप्टन पीएस नेगी विमान को उड़ा रहे हैं। भारत में वडोदरा हवाई अड्डे पर उतरने से पहले विमान माल्टा, मिस्र और बहरीन में रुकेगा। सितंबर के अंतिम सप्ताह में हिंडन वायु सेना केंद्र में एक समारोह में इस विमान को सेवा में शामिल किए जाने की उम्मीद है।

भारत ने सितंबर 2021 में 56 सी-295 सैन्य परिवहन विमान की आपूर्ति के लिए एयरबस के साथ समझौता किया था। समझौते के मुताबिक, वड़ोदरा में एयरबस के साथ साझेदारी में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा स्थापित संयंत्र में 40 विमान बनाये जायेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने मीडिया से कहा कि यह विमान पूरे देश के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है। यह दो कारणों से है पहला, भारतीय वायुसेना के लिए यह सामरिक एयरलिफ्ट क्षमताओं को बढ़ाएगा। एक राष्ट्र के लिए यह एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। आत्मनिर्भर भारत के लिए इस संयंत्र से पहले 16 विमान निकलने के बाद 17वां विमान भारत में बनाया जाएगा। यह भारतीय विमानन उद्योग के लिए एक बड़ा कदम है, जहां हम देश में पहला सैन्य परिवहन विमान बनाएंगे। उन्होंने कहा कि IAF का ऑर्डर 56 विमानों के लिए था।

इसे भी पढ़ें :झारखंड में फिर एक्टिव हुआ मॉनसून, इन इलाकों में अलर्ट…

इसे भी पढ़ें :म*र्डर केस में वांटेड धराया, खोल गया राज…

इसे भी पढ़ें :2 IPS और 33 DSP का हुआ ट्रांसफर, कौन कहां गया… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें :पाकुड़ DSO ऑफिस में उमड़ी भीड़… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :हेमंत सोरेन से बेबी देवी ने की मुलाकात, क्या बोले CM… जानें

इसे भी पढ़ें :म*र्डर केस में वांटेड धराया, खोल गया राज…

इसे भी पढ़ें :हैंडलर की रक्षा में जान गंवा दी ‘केंट’… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :भोरे-भोर मची चीख पुकार, भयानक हादसा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...