Ranchi : “जलसा” सीजन 1 प्रदर्शनी की पूरी तैयारी कर ली गई है। 13 सितंबर से 15 सितंबर तक तीन दिवसीय यह आयोजन रांची के महाराज अग्रसेन भवन में होगा। ‘महिला उद्यमियो के लिए एक पहल’ के तहत होने वाले इस प्रदर्शनी के आयोजनकर्ता हनी मीढा ने बताया कि बुधवार से आयोजित हो रहे इस प्रदर्शनी में महिला परिधान,डिजाइनर कपड़े, गहने, आर्टिफिशियल गहने, गिफ्ट आइटम, बच्चों की वस्तुएं, खिलौने, स्टेशनरी के सामान, फुटवियर, बेड शीट्स, दोहर, दिवाली के सामान, हस्तशिल्प की वस्तुएं, पर्स, होम डेकोर, घर के बने खाखरे, पापड़, मठरी, खिचिया, ऑर्गेनिक दाले, होममेड बेकरी सहित कई प्रकार के उत्पाद उपलब्ध होंगे। प्रदर्शनी में आइटम्स के साथ ही टैरो कार्ड रीडर शालिनी सिंह से लोग अपनी भविष्य की जानकारी ले सकते हैं। प्रदर्शनी में किफायती दर पर सामानों की बिक्री की जायेगी।
फैशन डिजाइनर हनी मीढा सिन्हा ने बताया कि महिला उद्यमियों के हाथों से बने उत्पाद लुभाएंगे। हनी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व उनके व्यापार को प्रोत्साहन देने के लिए “जलसा” का शुभारंभ किया जा रहा है। महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए यह एक अनूठी पहल है। हर वर्ग की महिलाएं यहां अपना जौहर दिखा सकती हैं। दुर्गा पूजा, दिवाली के साथ अन्य त्यौहार नजदीक आ रहे हैं, इसके मद्देनजर महिलाओं से जुड़ी हर तरह की चीजें यहां खरीदी जा सकती है।
इसे भी पढ़ें :झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची का आगाज 27 अक्टूबर से…
इसे भी पढ़ें :शानदार और लाजवाब विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन चलना शुरू….
इसे भी पढ़ें :दनुआ घाटी में अचानक धधकने लगा कंटेनर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :यूट्यूबर की हेकड़ी निकाली पुलिस ने, दारू बेचने वाला निकला… जानें
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…
इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला रोने वाला पति






