spot_img

एक क्लू से धरा गयी खूबसूरत चांदनी, क्या बोल गये SP… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Pawan Thakur) : चेन स्नैचिंग की हर वारदात में एक ही हुलिया और लाल रंग की TVS अपाची बाइक की तस्वीर बार-बार सामने आती थी। बाइक चलाने वाला हमेशा काले रंग का हेलमेट पहने रहता था। वहीं, पीछे बैठा शख्स टोपी में रहता था। यही टोपी वाला चेन स्नैचिंग करने में माहिर है। पलक झपकते ही किसी के गले से दनाक से चेन झपट लेता था। वहीं, छिनतई की चेन राजधानी रांची में ही ज्वेलरी दुकान के मालिक अजय वर्मा उर्फ अजय सोनी को बेच दिया जाता था। वह रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के रिवर साइड कालोनी में रहता है। वैसे वह रामगढ़ से सौदागर मुहल्ले का रहने वाला है। अजय के पास से करीब 14 ग्राम गला हुआ सोना मिला है। करीब बीस चेन औने-पौने दाम में उसे बेचा गया।

चोरी का माल खपाने में एक महिला का इस्तेमाल किया जाता था, ताकि किसी को शक न हो। वह खुद को लाचार और बेवश बताकर चोरी का गहना बेचा करती थी। नाक नक्श से सुंदर शबनम परवीण उर्फ जोया उर्फ चांदनी के बारे में पुलिस को बस एक क्लू मिला था। यह क्लू झपट्टामार गैंग के एक शातिर उचक्के ने दिया था। चांदनी एक झटके में किसी को भी अपने झांसे में ले लेती थी। एक चेन खपाने पर स्नैचरों को 20 हजार रुपये कमिशन मिलता था। हाल में राजधानी रांची में चेन स्नैचिंग की कई वारदातें हुई। सबसे ज्यादा वारदात अरगोड़ा, डोरंडा, जगन्नाथपुर और धुर्वा इलाके में हुई। इस बाइक और टोपी वाले को खोज निकालने के लिए हटिया डीएसपी राजा मित्रा की देखरेख में स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम ने अरगोड़ा थानेदार बृज कुमार की लीडरशिप में टेक्निकल सेल की मदद से झपट्टामार गिरोह के उच्चकों को धर दबोचा। टीम में पुंदाग ओपी प्रभारी विवेक कुमार, एसआई अनिमेष शांतिकारी, आकाश कुमार, तजिलुल मन्नान मनौवर, अनुषेक कुमार, संतोष कुमार, आरक्षी लक्ष्मण यादव और ड्राइवर अंजु कुमार सिंह को शामिल किया गया था। सुनें क्या बोले रांची के सिटी एसपी शुभांशु जैन…

इसे भी पढ़ें : Alert : झारखंड में बर्ड फ्लू की इंट्री, 9 महीने का बच्चा भर्ती… जानें कहां

इसे भी पढ़ें : फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने पलटा, डबल म*र्डर केस में पूर्व सांसद दोषी करार

इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

spot_img

Related articles:

62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

MP : मध्यप्रदेश सरकार ने 62 IPS अधिकारियों के...

फिर एन’काउंटर…

Bihar : बिहार के सीवान में पुलिस ने बड़ी...

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...