बोकारो : गोमिया के एक युवक की महाराष्ट्र के Pune में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। 28 वर्षीय युवक की पुणे के मिथिला बाड़ी में रोड एक्सीडेंट में मौत हुई। युवक यहां रहकर काम करता था। घटना के बाद युवक के पत्नी और उसके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
युवक इकलौता कमाऊ सदस्य था
युवक अपने घर में कमाने वाला इकलौता शख्स था। पंचायत के मुखिया जलेश्वर हांसदा ने कहा कि मृतक के परिवार को सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधाएं दिलाने की कोशिश की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : अपर बाजार के लालमुनी कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग (VIDEO)
इसे भी पढ़ें : छठ महापर्व पर भी बैरी गाइडलाइन का ग्रहण, जानिए क्या है नियम






