spot_img

Black Wheat : किसानों के  घर में ‘सोना’ बरसाएगा ‘काला गेहूं’

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

डायबिटीज कम मरीजों के लिए भी रामबाण है Black Wheat

कोहराम लाइव डेस्क : Black Wheat यानी काला गेहूं। यह गेहूं किसान भाइयों के लिए कुबेर का खजाना है। यह किसानों के घर में सोना बरसा सकता है यानी आमदनी को कई गुना बढ़ाने वाला। किसाना भाई, क्या आप चाहते हैं कि कर्ज लेकर फसलों की बुआई करें। आपके गेहूं की फसल का मुनाफा बहुराष्ट्रीय या फिर देश में ही बहुराष्ट्रीय कंपनियों की तर्ज पर पैदा होने वाली कंपनियां मार लें। यदि नहीं, तो इस महीने यानी नवंबर में ही आप सचेत हो जाएं और आज ही से रबी की सर्वोत्तम फसलों में से एक गेहूं की बुआई शुरू कर दें। यह है काला गेहूं।

इसे भी पढ़ें :12 और 13 नवंबर को Dhanteras, ऐसे करें पूजा, इस समय करें खरीदारी

खेतों में पैदा वाला Black Wheat डायबिटीज या फिर मधुमेह की सबसे बड़ी दवा है। यही काला गेहूं मधुमेह के रोगियों की पाचनशक्ति बढ़ाने के साथ ही शरीर में एक अलग प्रकार के शक्तिवर्द्धक विकर यानी एंजाइम्स पैदा करता है। इसी काला गेहूं की यदि किसान इस नवंबर के महीने में बुआई नहीं करेंगे, तो फिर मान लीजिए कि वे खेती-बाड़ी के लिए कुछ नहीं करेंगे।

Black Wheat की खेती कर मालामाल हो रहे किसान

देश के वैज्ञानिकों के मुताबिक, पारंपरिक बीज से अलग काले गेंहू का शोधित बीज अपनाएंगे तो निश्चित रूप से उपज के साथ कमाई में भी बढ़ोतरी होने के आसार अधिक हैं। देश के कई किसान काला गेहूं की बंपर खेती मालामाल हो रहे हैं। काले गेहूं की फसल को कृषि विभाग के अधिकारी अच्छा संकेत मान रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :Dhanteras पर करें साबुत धनिया की खरीदारी , आर्थिक स्थिति से है जुड़ाव

30 नवंबर से पहले करें बुआई

कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि मौजूदा समय काला गेहूं खेती के लिए उपयुक्त है, क्योंकि इसकी खेती के लिए खेत में पर्याप्त नमी होनी चाहिए। किसान 30 नवंबर तक इस गेहूं की बुवाई आसानी से कर सकते हैं। अगर इसकी बुवाई देर से की जाए, तो फसल की पैदावार में कमी आ जाती है. जैसे-जैसे बुवाई में देरी होती है, वैसे-वैसे गेहूं की पैदावार में गिरावट आ जाती है।

अधिकतम 6000 रुपये क्विंटल

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पिछले साल महज 8 किसानों ने काले गेहूं की खेती की थी। इस साल लगभग करीब 100 से अधिक किसानों ने काला गेहूं की बुआई की तैयारी शुरू कर दी है. इसकी खेती की खासियत यह है कि फसल का न सिर्फ उत्पादन अधिक होता है, बल्कि यह बाजार में 4,000 से 6,000 हजार रुपये प्रति क्विंटल की कीमत पर बिकता है, जो अन्य गेहूं की फसल से दोगुना है।

कैसे करें बुआई

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, किसानों को काला गेहूं की बुआई सीडड्रिल से करनी चाहिए। ऐसा करने से उर्वरक और बीज की अच्छी बचत की जा सकती है। काला गेहूं का उत्पादन सामान्य गेहूं की तरह ही होता है। इसकी पैदावार 10 से 12 क्विंटल प्रति बीघे होती है। किसान बाजार से बीज खरीद कर बुआई कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :अवैध हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, Jail भेजा गया

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।