spot_img

World Kindness Day : गड्डे में गिरा हाथी का बच्चा, बचाने पहुंच गया हाथियों का झुंड और फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • खेत में बने कुएं में डूब गया था हाथी का बच्चा
  • गांव वालों और वन विभाग ने दिखाई चपलता

रामगढ़ : आज World Kindness Day है…यानि दया और करुणा का दिन…इस दिन को चरितार्थ किया है रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के रकुवा बड़काजारा के लोगों ने। हुआ यूं कि रकुवा बड़काजारा के एक खेत में बने कुएं में आज सुबह हाथी का बच्चा गिर गया। गांव के लोगों ने फौरन इसकी सूचना वन विभाग को दी।

हाथियों का झुंड देखकर भागे लोग

वन विभाग के कर्मचारी भी वहां पहुंच गए। इससे पहले कि गांव वाले और वन विभाग के लोग उस हाथी के बच्चे को कुएं से बाहर निकालने के लिए कुछ कर पाते, वहां आ धमका हाथियों का झुंड। उन हाथियों ने पूरे कुएं को घेर लिया। वे चिंघाड़ने लगे। इसे देखकर सभी गांव वाले वहां से भाग गए और वन विभाग के कर्मचारी भी दूर हो गए।

इसे भी पढ़ें : रांची में अपराधी बेखौफ, बिल्डर के घर पर की गोलियों की बौछार (Exclusive Video)

World Kindness Day पर वन विभाग और ग्रामीणों ने दिखाई समझदारी

फिर वन विभाग के लोगों और स्थानीय ग्रामीणों ने समझदारी दिखाई और उन हाथियों के झुंड को दूर किया। फिर सबने मिलकर उस हाथी के बच्चे को कुएं से बाहर निकाल लिया और उसे अपने परिवार से मिला दिया। हाथियों ने भी किसी ग्रामीण को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। हाथियों का झुंड बच्चे को लेकर जंगल की ओर प्रस्थान कर गया।

इस तरह गोला के रकुवा बड़काजारा के ग्रामीणों और वन विभाग ने वर्ल्ड काइंडनेस डे पर अपनी दया का परिचय दिया और एक पशु की रक्षा कर उसे अपने परिवार वालों से मिला दिया।

गोला में अक्सर आ जाते हैं हाथी

जिले के गोला के गांवों में अक्सर हाथियों का झुंड दिखाई देता है। वे इसी रास्ते से होकर बंगाल की ओर जाते हैं। इस दौरान कई बार गांवों में अनाज खाने और खेत में लगी फसल को भी नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार इनकी चपेट में गांव के लोग भी आ जाते हैं और अपनी गंवा बैठते हैं। वैसे भी झारखंड में अप्रैल से नवंबर महीने के दौरान हाथियों का आतंक बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें : न रहम, न करम, सिर्फ भागते हैं “माल” के पीछे

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित