spot_img

राजधानी में अगले तीन दिन तक तेज हवा के साथ बारिश, ओलावृष्टि का भी अलर्ट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : IMD ने राजधानी दिल्ली में अलर्ट जारी किया है। एक मई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस कारण से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक मई से तीन मई तक तेज बारिश व बर्फबारी की संभावना है। जबकि उतर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी और दिल्ली में भी ओलावृष्टि का अलर्ट है। दिल्ली-एनसीआर में रविवार को हुई बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे गिर गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आज शाम साढ़े पांच बजे तक 0.3 एमएम बारिश दर्ज हुई। सबसे ज्यादा बारिश मयूर विहार क्षेत्र में 10 एमएम दर्ज की गई। इस कारण अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से 10 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को भी हल्की बारिश की उम्मीद है। मंगलवार से 35 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती हैं जिससे तापमान में कुछ और गिरावट होगी। तीन मई तक हवा की गति बढ़कर 45 किमी प्रतिघंटे तक हो सकती है। अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

वहीं, गुरुग्राम में 10.5 एमएम, फरीदाबाद में सुबह साढ़े आठ बजे तक 3 एमएम और नोएडा में शाम तक 4.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण मयूर विहार का इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें : MRP से ज्यादा कीमत पर शराब बेचे जाने पर FIR…

इसे भी पढ़ें :फिर बदला स्कूलों का समय, नया आदेश जारी

इसे भी पढ़ें :सीनियर सिटीजन के ल‍िए रेलवे का नया न‍ियम, देखें क्या

इसे भी पढ़ें :पुलिसवाले के पापा को सरकारी नोटिस… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :किसानों से पूरे दाम पर खरीदा जाएगा मौसम से खराब गेहूं

इसे भी पढ़ें :Swiggy से खाना मंगाना हुआ महंगा, अब लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

इसे भी पढ़ें :BYJU’S CEO के ठिकाने पर ED की रेड, देखें क्या मिला

इसे भी पढ़ें :ITR भरते वक्त ये छोटी सी भूल पड़ेगी भारी

spot_img

Related articles:

भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद…

शनिवार को नक्सल ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हुआ। कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED निष्क्रिय करते वक्त जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें DRG के तीन जवान शहीद हो गये, जबकि एक जवान गंभीर रूप से

UP : बारात लेकर निकले दूल्हे को मा’र दी गो’ली, दुल्हन करती रही इंतेजार…

शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात में दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही बाजार में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बारात लेकर जा रहे आजाद बिंद (25) की गाड़ी को ओवरटेक कर UP

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

कांके रिजॉर्ट पहुंचे गवर्नर और CM, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

रांची के कांके रिजॉर्ट में खास रौनक दिखी, जब राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव के शादी के बाद आयोजित रिसेप्शन-सह-आशीर्वाद समारोह में शामि

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।