spot_img

IPL का पहला क्वालिफायर मैच मुंबई और दिल्ली के बीच

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : 13वें इंडियन प्रीमियर लीग – IPL का पहला क्वालिफायर मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मैच पांच नवंबर को शाम साढ़े सात बजे दुबई में होगा। इसमें जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा।

रोहित शर्मा की चोट का उठा सकती है दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा कि मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरकर वापसी करने के बाद लय हासिल करने में समय लगता है तो उनकी टीम गुरुवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग क्वालीफायर में इसका फायदा उठाने की कोशिश करेगी।

क्वालीफायर की पूर्व संध्या पर कहा, रोहित बहुत अच्छा खिलाड़ी है और उसने बहुत अधिक मैच नहीं खेले हैं। इसलिए मुझे उसकी लय के बारे में पता नहीं है। इसका मतलब है कि हम निश्चित तौर पर इसका फायदा उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Upper Bazar की दुकानें हो रहीं बंद, आस्था को लगी खरोंच (Video)

हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच मैच छह नवंबर को

IPL के क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम को 6 नवंबर को होने वाले एलिमिनेटर की विजेता से भिड़ना होगा। उस मैच के विजेता को फाइनल का टिकट मिलेगा। एलिमिनेटर अबु धाबी में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।

मुंबई और दिल्ली टॉप पर रहीं

लीग राउंड में मुंबई और दिल्ली पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में जगह बनाने में कामयाब रहीं। मुंबई ने 14 में से 9 मैच जीते और 5 हारे। 18 पॉइंट्स के साथ उसने टॉप पोजिशन पर कब्जा जमाया। वहीं, दिल्ली ने 14 में से मैच 8 जीते और 6 हारे। वह 16 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही।

IPL सीजन में दो बार दिल्ली को हराया मुंबई ने

सीजन में दोनों टीम के बीच दो मुकाबले खेले गए। दोनों बार मुंबई ने दिल्ली को हराया। पहले अबु धाबी में सीजन के 27वें मैच में 5 विकेट और दुबई में 51वें मैच में 9 विकेट से हराया था।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के पूर्व सीएस सजल चक्रवर्ती का निधन

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।