spot_img

Women’s T20 Challenge Tournament शुरू, जानें टीमों की लिस्ट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : BCCI के Women’s T20 Challenge Tournament के शेड्यूल और टीमों की लिस्ट जारी होने के बाद टूर्नामेंट का आगाज चार नवंबर से शुरू हो गया है। फाइनल मुकाबला नौ नवंबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया की तीन स्टार खिलाड़ी मिताली राज, स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर को तीन टीमों की कमान सौंपी गई है।

तीन टीमों में होगी भिड़ंत

आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुए Women’s T20 Challenge Tournament में तीन टीमें खेलती दिखाई देंगी। सुपरनोवाज की कमान हरफनमौला ऑलराउंडर हरमनप्रीत को सौंपी गई है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज वेलोसिटी की अगुवाई करेंगी। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को ट्रेलब्लेजर्स टीम की कप्तानी दी गई है। टूर्नामेंट के पहले मैच में पिछले साल का फाइनल खेलने वाली वेलोसिटी और सुपरनोवाज की टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होंगी।

इसे भी पढ़ें : Watson ने क्रिकेट से लिया संन्यास, फैंस ने छोड़े ThankYou नोट्स

विदेशी खिलाड़ी भी आएंगी नजर 

BCCI ने बताया कि भारत की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के अलावा इस लीग में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की दमदार खिलाड़ी भी खेलती नजर आने वाली हैं। वेस्टइंडीज की डींड्रा डोटिन, इंग्लैंड की डेनियली वाइट और स्पिन गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन जैसी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगी।

Women’s T20 Challenge Tournament का कार्यक्रम

पहला मैच 4 नवंबर को 7.30 बजे सुपरनोवास बनाम वेलोसिटी

दूसरा मैच 4 नवंबर को 3.30 बजे वेलोसिटी बनाम ट्रेलब्लेजर्स

तीसरा मैच 7 नवंबर को 7.30 बजे ट्रेलब्लेजर्स बनाम सुपरनोवास

फाइनल मैच 9 नवंबर को 7.30 बजे से

इसे भी पढ़ें : IPL के टॉप-4 में कौन रहेगा कायम : मुंबई इंडियंस या सनराइजर्स हैदराबाद

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।