spot_img

सोलन में PM मोदी ने मांगा एक और मौका…देखें क्या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्‍होंने आगामी विधानसभा चुनाव में  भाजपा की भारी बहुमत से जीत का दावा किया। उन्होंने विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि जो खुद को ‘कट्टर ईमानदार’ कहते हैं हकीकत में वे ही सबसे ज्यादा भ्रष्ट होते हैं। पीएम मोदी ने कहा, ‘आज सोलन ने पूरे देश को संदेश दे दिया है कि हिमाचल में फिर डबल इंजन सरकार। हिमाचल में एक बार फिर भाजपा सरकार। सोलन ने अपनी पहचान मशरूम सिटी और लाल टमाटर की वजह से रेड गोल्ड के रूप में बनाई है।’

मैं सोलन का डबल कर्जदार- PM मोदी

चुनावी रैली में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘सोलन ने मुझे खूब खिलाया भी है और बहुत कुछ सिखाया भी है। इसलिए मैं सोलन का डबल कर्जदार हूं। इसलिए हिमाचल में डबल इंजन की सरकार आपके आशीर्वाद से बनेगी, मुझे पूरा विश्वास है। हिमाचल प्रदेश को जिस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत है, वह है भाजपा सरकार जो राज्य में स्थिरता का माहौल दे सकती है।

कांग्रेस पर प्रहार

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि ‘कांग्रेस के बरसों के शासन में हमारे यहां ऐसे अनेक स्वार्थ तत्व और समूह पैदा हो गए हैं जो भारत को स्थिर नहीं देखना चाहते। देश के छोटे राज्य हमेशा इन स्वार्थी समूहों के निशाने पर रहे हैं।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘जब केंद्र में स्थिर सरकार बनी तो भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई शुरू हुई। जब केंद्र में स्थिर सरकार बनी तो आतंकवाद, नक्सलवाद, काबू में आए, नार्थ ईस्ट में शांति स्थापित हुई।

इसे भी पढ़ें : फरार IPS आदित्य कुमार कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : शिक्षा विभाग कर्मी के घर गंदा धंधा, बाहर से मंगाई जाती थी लड़कियां… देखें

इसे भी पढ़ें : KVS में इन पदों पर बम्पर वैकेंसी… इस डेट तक कर सकते है अप्लाई

इसे भी पढ़ें : राजधानी में 20 पुलिसकर्मी इधर से उधर… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : प्रकाश पर्व पर विशाल शोभा यात्रा 6 नवम्बर को

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...