spot_img

नहीं धराते तो कर देते बड़का कांड, टारगेट में था एक व्यवसायी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Barhi (Ritesh Gupta) : बरही पुलिस ने आज पांच बदमाशों को धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा और तीन जिंदा गोलियां जब्त की है। बीती रात बरही एसडीपीओ नाजिर अख्तर को खबर मिली कि कुछ गुंडे इलाके में एक साथ देखे गये हैं। अभी बरही पार्क में बैठ कर कुछ खुसुर-फुसुर कर रहे हैं। उनका लूर-लक्षण ठीक नहीं लग रहा। लगता है कोई बड़का कांड करने वाले हैं। एसडीपीओ ने सूचना को गंभीरता से लिया। बरही थानेदार इंस्पेक्टर ललित कुमार की लीडरशिप में एक टीम का गठन किया गया। देर रात लगभग 2 बजे टीम ने पार्क में छापेमारी की, पर बदमाश तबतक वहां से निकल चुके थे। पार्क से वापस लौटने के दरम्यान राजकीय मध्य विद्यालय के पास सभी गुंडों को एक साथ देखा गया। यह स्कूल धनबाद जाने वाले रोड में है। पुलिस को आता देख सभी वहां से भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया और खदेड़ कर 4 बदमाशों को दबोच लिया।

इनके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, कार, चार मोबाइल फोन और दो बाइक जब्त किया है। वहीं बाकी साथी भाग निकलने में कामयाब रहे। गिरफ्तार बदमाशों ने भाग गये अपने साथियों के बारे में पुलिस को सबकुछ बता दिया। पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद ली और चौपारण के रहने वाले एक गुंडे को उसके घर से दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने एक लोडेड देसी कट्टा और मोबाइल फोन जब्त किया है। वहीं उसके तीन और साथी फरार हो गये। पुलिस को दिये अपने बयान में गुंडों ने खुलासा किया कि वे हरिला के एक व्यवसायी को किडनैप करने आये थे। उसे अगवा करने का प्लान बना ही रहे थे कि धरा गये।
गिरफ्तार अपराधियों में नंदलाल साव उर्फ छोटे (पदमा), पिंटू कुमार (हरिला), मो सैफी (कोनरा), अरशद हुसैन (चौपारण ) और करण कुमार (धनबाद रोड बरही) शामिल है। वहीं, इन बदमाशों को दबोचने में बरही थानेदार ललित कुमार, एसआई दिनेश कुमार, आदित्य कुमार, ओम प्रकाश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : कॉलेज गर्ल रहस्यमय ढंग से गायब, चिंता में डूबी मां क्या बोल गई… सुनें

इसे भी पढ़ें : नवरात्र 2022 : यहां फायरिंग कर दी गयी मां अम्बे को सलामी…

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

spot_img

Related articles:

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...

अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : हजारीबाग के DC हेमंत सती बिना किसी...

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...