spot_img
spot_img

9 कहानियां, कहीं पत्नी ने कराया क’त्ल, कहीं पति के 15 टु’कड़े…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : इंदौर से हनीमून मनाने गये राजा रघुवंशी की हत्या के बाद जब यह खुलासा हुआ कि पत्नी सोनम रघुवंशी ही हत्या की असली सूत्रधार है और अब वह पुलिस की गिरफ्त में है। कुछ ऐसे मामले बेहद चर्चित हुये जिसमें “वो जो अपना था, उसी ने मार डाला।” ये हैं वो कहानियां जहां ‘मोहब्बत’ ने ‘मौत’ का चेहरा ओढ़ लिया। कभी लालच, कभी शक, कभी धोखा, पर हर बार कुचला गया किसी का भरोसा। मेरठ की ‘चाकू वाली मोहब्बत अब भी लोगों के जेहन में रेंग रहा। लंदन से सौरभ लौटा था, पर घर में बैठी बीवी मुस्कान के इश्क में खंजर था। सौरभ के 15 टुकड़े किये गये। उन्हें ड्रम में रख सीमेंट से ढंक दिया गया और फिर प्रेमी के साथ हिमाचल घूमने चली गई थी, जैसे कुछ हुआ ही न हो। पर सच को कितनी देर तक सीमेंट में ढंका जा सकता है? कातिल पत्नी मुस्कान रस्तोगी और प्रेमी साहिल शुक्ला धरा गये।

Wife Along With Her Lover Killed Husband Chopped Body Into 15 Pieces And Buried It In A Drum In Meerut - Amar Ujala Hindi News Live - Up:सिर, हाथ और पैर... पति

जहां प्रेमिका बनी कातिल, और प्रेमी बना सौदा

पलामू का मृत्युंजय साह, एक सीधा-सादा व्यवसायी। पर उसका दिल गया अनिता पर, जो दिखने में भोली थी, लेकिन अंदर से साजिशों की सल्तनत। प्रेम का वादा था, लेकिन पीछे चल रहा था प्लॉट, जमीन और रुपये का खेल। और फिर एक दिन, एक गोली चली और मृत्युंजय की सांसें खामोश हो गईं, पुलिस ने जब तहकीकात की तो, प्रेमिका ही मास्टरमाइंड निकली और उसके साथ चार और थे।

प्रेमिका की खौफनाक साजिश! पति से ब्वॉय फ्रेंड को मरवाई गोली, ऐसे हुआ खुलासा

गया की गैंगस्टर लव स्टोरी 

प्रेमी गैंग का सरगना था, प्रेमिका बनी उसकी आंख और कान। पर जब उसने किसी और को चाहा, उस प्रेमिका ने ही सुपारी दे डाली, हत्या हुई और CCTV में दिखी सिर्फ एक परछाईं, जो साड़ी में लिपटी मौत थी। गया में हुई ये हत्या खूब वायरल हुई थी।

पति बना ‘रील’, और मौत बन गई ‘रियल’

नंदिनी को अपने पति संजय से कोई मतलब नहीं था, उसे चाहिये था, फ्लैट, फॉर्च्यून और फ्रीडम। प्रेमी संग मिलकर प्लान बना, संजय को छत से गिरा दिया गया, खून में सना था सपना। यह घटना धनबाद में हुई थी।

जहां चुन्नी में लिपटी थी मौत

गिरिडीह की तंग गलियों में, रेखा की साज-सज्जा हमेशा मोहल्ले की चर्चा रही। पति नवल किशोर एक खनन मजदूर था,
सीधा-सादा, थोड़ा बेरुख भी, लेकिन रेखा चाहती थी चमक, चैट, और चाहने वाला। एक दिन मोहल्ले में आया
राजू.. रंग-बिरंगी शर्ट, मोटरसाइकिल और मीठी बातों वाला ठेकेदार। रेखा फिसल गई, और फिर एक दिन, नवल किशोर खेत में रस्सी से बंधा हुआ मिला, गला घोंट कर मार दिया गया था। पुलिस को कुछ नहीं मिला, सिर्फ मोबाइल चैट और एक चुन्नी। और उस पर एक बाल, रेखा का। उसने जिसे सिंदूर दिया था, उसी ने उसकी सांस छीन ली।

जब दुल्हन ने बारात से पहले हथियार उठाया

शादी के सिर्फ 6 महीने हुये थे। नीलम की आंखों में जहर था, लेकिन चेहरे पर मासूमियत। पति विकास ठाकुर, रेलवे में नौकरी करता था। घरवालों ने सोचा, बहू पढ़ी-लिखी है, समझदार है, पर बहू का मन किसी और पर आया था, प्रेमी अमन, जो बगल के गांव में रहता था। रात के अंधेरे में विकास को नींद में जहर दिया गया। फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। कहानी रची गई कि गैस सिलेंडर फटा, लेकिन गांव की गवाही और चुपचाप भागी दुल्हन ने सच उगलवा दिया। जहाँ सिंदूर होना था, वहां राख मिली। यह वारदात बेगुसराय में हुई।

WhatsApp से शुरू हुई मोहब्बत, पुलिस स्टेशन पर खत्म

रांची का नामकुम इलाका, जहां कोचिंग पढ़ाते थे अनिल सीधा-सादा लड़का। वहीं पढ़ने आई थी रिया, BA ऑनर्स की छात्रा। फेसबुक से दोस्ती, WhatsApp से प्यार, और फिर बिना बताये कोर्ट मैरिज। पर शादी के कुछ महीनों में ही रिया को अनिल boring लगने लगा। उसे पसंद था रील बनाने वाला प्यारा, जो TikTok से YouTube पर आया था। रिया ने अनिल से रोज झगड़ा किया, और एक दिन, TikTok प्रेमी के साथ मिलकर खून कर दिया, हाथ बांधा, तकिये से दबाया। बाद में बताया, “उसने आत्महत्या की” लेकिन CCTV ने सब खोल दिया। “Like और Love के बीच का फर्क अनिल जान नहीं पाया।”

मौत की कहानी, सांप के नाम पर

संदेही गुनहगार: रविता और अमरदीप
मेरठ के मिक्की की मौत पर सब बोले – सांप ने काटा। लेकिन पोस्टमार्टम ने कहा, दम घुटा था। सच उगला गया और पुलिस ने बताया, मिक्की की बीवी ने पहले गला दबाया और फिर जहरीला सांप लाकर उसकी लाश पर छोड़ दिया। इश्क में इंसानियत मर जाती है।

‘कुल्हाड़ी वाली मोहब्बत’

संदेही गुनहगार: शबनम और सलीम
2008 की वो रात आज भी अमरोहा नहीं भूला। जहां शबनम ने अपने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर अपने ही मां-बाप, भाई, भाभी, भतीजे, बहन, कुल सात लोगों को कुल्हाड़ी से काट डाला। प्यार ऐसा भी होता है?

300 टुकड़ों वाला इश्क

संदेही गुनहगार: अभिनेत्री मारिया और प्रेमी एमएल जेरोम
नीरज ग्रोवर को मारकर, उसके शरीर को 300 टुकड़ों में काटा गया। वो भी इसलिये, क्योंकि बॉयफ्रेंड को शक था कि गर्लफ्रेंड किसी और से मिलती है। इतना ही नहीं, लाश के पास ही संबंध भी बनाये और फिर पॉलीबैग में भरकर शव जला डाला। मुंबई की ग्लैमर दुनिया के पीछे छुपा एक नरक।

आयुर्वेद में मिला जहर

संदेही गुनहगार: ग्रीष्मा (तिरुवनंतपुरम)
प्यार करने वाले अक्सर कहते हैं, जहर भी दोगी तो पी लेंगे। शेरोन राज ने पी भी लिया। आयुर्वेदिक टॉनिक में मिलाया गया था पैराक्वाट। 11 दिन अस्पताल में तड़पने के बाद मौत हुई। और खुला इश्क का राज, ग्रीष्मा की शादी कहीं और तय थी।

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...