Ranchi : दिल को झकझोर देने वाली यह कहानी है तनुश्री की, एक बेटी की, जिसने केवल अपना हक मांगा था, पर जवाब में उसे मौत मिली। बीते 29 सितम्बर की रात रांची के सदर थाना क्षेत्र के PHED पहाड़, फुचका टोली के सुनसान पहाड़ी से पुलिस को एक युवती की लाश मिली थी। कोई पहचान नहीं, कोई नाम नहीं, बस एक अधूरी जिंदगी। जांच शुरू हुई, सुराग ढूंढे गये और टेक्निकल सेल की मदद से राज खुला कि मृतिका तनुश्री थी, ओरमांझी के श्रवण नायक की बेटी। रांची के सिटी SP पारस राणा की अगुवाई में बनी स्पेशल टीम ने इस सनसनीखेज़ हत्याकांड का खुलासा किया। मुख्य आरोपी जयपाल सिंह ने तनुश्री से 80 हजार रुपये उधार लिये थे। वह पैसे लौटाना नहीं चाहता था। और जब तनुश्री ने अपने हक की मांग की, तो उसने मुस्कुराते हुये उसे PHED पहाड़ बुलाया। पहाड़ पर जयपाल अपने दोनों बेटों धीरज कुमार सिंह और करण कुमार सिंह के साथ पहले से मौजूद था। पहले मोबाइल से फोनपे के जरिये 50 हजार हड़पे गये, फिर तनुश्री को मौत के घाट उतार दिया गया। सिटी SP पारस राणा ने बताया, आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की है। तनुश्री पर बकाया रकम लौटाने के बजाय जयपाल ने उसे ठिकाने लगाने की साजिश रची। तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिये गये हैं।
रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें
Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...
भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…
Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...
रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…
Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...
घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…
UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...
ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो
Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...











