Palamu : एक गुप्त सूचना, एक अनाम कॉल… और फिर शुरू हुई पुलिस की तैयारी। पलामू के पिपरा टांड़ में एक शातिर गिरोह बड़ी खेप के साथ गुजरने वाला था। करीब 3 क्विंटल 14 किलो डोडा, यानी नशे का जहर जो सैकड़ों ज़िंदगियों को बर्बाद कर सकता था। जैसे ही चार पहिया वाहन जंगल की सड़क से गुज़रे, पहले से जाल बिछाई पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। वाहनों में बैठे थे पंजाब के तस्कर हरमीत सिंह, पारस चौहान, सतबीर सिंह और ओम प्रकाश तिवारी। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। तफ्तीश में सामने आया नाम पलामू के डब्लू यादव का, जिसने इस डील का ज़मीनी तानाबाना बुन रखा था। पुलिस ने उसे, उसके दोनों बेटों और एक अन्य सहयोगी को भी हिरासत में ले लिया। जब्त सामान की फेहरिस्त में 3 क्विंटल 14 किलो डोडा, 32 लाख 90 हजार रुपये कैश, 4 लग्जरी वाहन (होंडा सिटी, बोलेरो), 10 एंड्रॉयड मोबाइल, डील की लाल डायरी, 4 चाबियां और नेटवर्क के सुराग शामिल हैं।
आरोपी – तस्करी के इस जाल में फंसे 8 चेहरे
हरमीत सिंह – पंजाब
पारस चौहान – पंजाब
सतबीर सिंह – पंजाब
ओम प्रकाश तिवारी – पंजाब
डब्लू यादव – पिपरा टांड़, पलामू
पिंटू कुमार – पिपरा टांड़
रिंकू कुमार – पिपरा टांड़
नीरज कुमार पासवान – पिपरा टांड़











