कोहराम लाइव डेस्क : अमेरिका के जॉर्जिया के तीन स्पा सेंटर में डकैती के दौरान फायरिंग की सूचना आ रही है। यह फायरिंग जॉर्जिया के अटलांटा में हुई, जिसमें चार महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
Read More :सलमान के बुलावे से 2 फीट के अजीम की चमकी किस्मत,शादी के लिए लगी…
पुलिस पहुंची तो मरे थे तीन लोग
अटलांटा पुलिस ने कहा कि अटलांटा में पिडमॉन्ट रोड पर गोल्ड मसाज स्पा में एक डकैती की खबर मिली, जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो तीन लोग मृत मिले। अटलांटा के पुलिस प्रमुख रोडनी ब्रायंट ने कहा कि पुलिस टीम जब गोल्ड मसाज स्पा में थी, तभी एक और कॉल आया और एरोम थैरेपी स्पा में गोली चलने की खबर मिली, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। इसके अलावा चेरोकी काउंटी मसाज पार्लर में हुई फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई।
Read More : बहन को चाकू गोद-गोद कर मार डाला, छुरा लहराते हुए कहता रहा ये बात…(VIDEO)
चेरोकी काउंटी मसाज पार्लर में फायरिंग की वजह स्पष्ट नहीं
इस मामले में पुलिस ने चेरोकी काउंटी मसाज पार्लर के पास से संदिग्ध बंदूकधारी 21 वर्षीय रॉबर्ट आरोन लॉन्ग को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अभी तक फायरिंग की वजह साफ नहीं हो पाई है।
Read More :पूर्व विधायक विष्णु भइया ICU में भर्ती, स्थिति चिंताजनक…








