कोहराम लाइव डेस्क : भारत के पड़ोसी देश नेपाल के सिराहा जिले में लैंड रेवैन्यू ऑफिस के फर्स्ट फ्लोर पर प्रेशर कुकर बम ब्लास्ट में 8 लोगों के घायल होने की खबर है। डीएसपी तपन दहल ने बताया कि 3 लोगों की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायलों को लहान स्थित सप्तऋषि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष पांच घायल लहान अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार, दक्षिण-पूर्व नेपाल के लहान में दोपहर 12.40 बजे के करीब यह दुर्घटना हुई। घायलों में 5 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। सभी भू-राजस्व विभाग में काम करते थे।
Read More : राष्ट्रपति कोविंद ने मिर्जापुर के विंध्याचल मंदिर में की पूजा, सीएम योगी रहे मौजूद
ब्लास्ट वाली जगह से मिला है पैंफलेट
पुलिस के हवाले से प्राप्त रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्लास्ट वाली जगह से एक राजनीतिक संगठन जनतांत्रिक तराई मुक्ति मोर्चा (रिवॉल्यूशनरी) द्वारा प्रकाशित पैंफलेट मिला है। उस पर क्या लिखा है, यह पढ़ पाना बेहद मुश्किल है। पैंफलेट पर जे कृष्णा गोइत के हस्ताक्षर हैं। पुलिस मामले गंभीरता से छानबीन रही है।
Read More : राज्य के इस जिले में लगा नाइट कर्फ्यू, जिला प्रशासन ने लिया फैसला










