spot_img

75 मामलों का निपटारा,14.92 लाख की वसूली

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गढ़वा के तत्वावधान में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष नलिन कुमार के निर्देशन में आयोजित इस लोक अदालत में कुल 75 वादों का निष्पादन हुआ और इसके माध्यम से ₹14,92,000/- की राजस्व प्राप्ति हुई। इस अवसर पर जिलेभर में कुल 7 पीठों का गठन किया गया, जिनमें नगर उंटारी अनुमंडल व्यवहार न्यायालय भी शामिल था।

प्रमुख पीठों में शामिल रहे न्यायिक अधिकारी

  • कौशल किशोर झा (प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय)

  • शिवनाथ त्रिपाठी (जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश–तृतीय)

  • मो. नसीर (मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी)

  • अनुन्तिका कुमार (न्यायिक दण्डाधिकारी)

  • विनोद कुमार गुप्ता (अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत)

  • मनोज कुमार त्रिपाठी (जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश–द्वितीय)

  • अरविन्द कच्छप (अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी)

हर पीठ के साथ एक-एक अधिवक्ता को भी नामित किया गया था।

वादों का वर्गीकरण

  • बिजली विभाग से संबंधित वाद: 57

  • मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित वाद: 1

  • अन्य क्रिमिनल कम्पाउंडेबल वाद: शेष 17

इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी, पीएलवी सूर्यदेव चौधरी, और वाद से जुड़े पक्षकार भी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...