Ranchi : शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE-2009) के तहत निजी स्कूलों में नि:शुल्क नामांकन हेतु रांची में ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई। रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर SDO उत्कर्ष कुमार द्वारा एनआईसी सभागार में यह लॉटरी पारदर्शी तरीके से अभिभावकों, विद्यालय प्रतिनिधियों और मीडिया की उपस्थिति में की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज एवं सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार भी मौके पर मौजूद रहे।
🔸 कुल 120 स्कूलों में 1217 सीटों के लिए 1057 वैध आवेदन
🔸 लॉटरी के माध्यम से 92 स्कूलों में 672 बच्चों का चयन
🔸 चयनित छात्रों की सूची संबंधित स्कूलों को भेजी गई
🔸 नामांकन की प्रक्रिया अगले 10 दिनों में पूरी करनी होगी














