Jamtara : 63 लाख की ठगी मामले में आरोपियों की तलाश में छत्तीसगढ़ पुलिस जामताड़ा के नारायणपुर पहुंची। मोहली डीह से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में फूल चंद दास, दुलाल दास और अशोक दास शामिल हैं। दुलाल और चंद दोनों रिश्ते में भाई हैं।
यहां याद दिला दें कि छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले रिटायर्ड परीक्षण पर्यवेक्षक अशोक कुमार साहू से बीते 17 जून को ठगी हुई थी। 31 मार्च को रिटायर होने के बाद उन्हें करीब 65 लाख रुपये मिले थे। यह रुपये एसबीआई के बचत खाते में थे। उसी खाते से साइबर अपराधियों ने रुपये उड़ा लिये थे।








