spot_img
spot_img
spot_img

राजीव गांधी हत्याकांड के सजायाफ्ता 6 कैदी हुये रिहा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए नलिनी श्रीहर समेत सभी 6 दोषियों को रिहा करने के आदेश दे दिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्यपाल ने कदम नहीं उठाया तो हम उठा रहे हैं। दोषी पेरारीवलन की रिहाई का आदेश बाकी दोषियों पर भी लागू होगा। दोषियों नलिनी और आरपी रविचंद्रन की समय से पहले रिहाई की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। जिनकी रिहाई का आदेश दिया गया है, उनमें नलिनी, रविचंद्रन, मुरुगन, संथन, जयकुमार, और रॉबर्ट पॉयस शामिल हैं।

मद्रास हाई कोर्ट ने याचिकाओं को कर दिया था खारिज

सुनवाई के दौरान तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर राजीव गांधी की हत्या के दोषियों की समय से पहले रिहाई का समर्थन किया था। नलिनी श्रीहर और आरपी रविचंद्रन ने सुप्रीम कोर्ट में मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी। मद्रास हाई कोर्ट द्वारा 17 जून को दोषियों की याचिकाओं को खारिज कर दिया गया था। दोनों दोषियों ने अपनी याचिका में ए जी पेरारीवलन की रिहाई के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए अपनी रिहाई की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा, जेल में आचरण को भी ध्यान में रखा गया है। तथ्य यह है कि उन्होंने 30 साल से अधिक जेल में बिताए हैं। राज्य मंत्रिमंडल का निर्णय राज्यपाल पर बाध्यकारी है, लेकिन राज्यपाल ने चार साल से कार्रवाई नहीं की। इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने सभी को रिहा कर दिया।

इसे भी पढ़ें : अब शनिवार को स्कूलों में होगा “नो बैग डे”

इसे भी पढ़ें :सीएम नीतीश ने सरकारी शिक्षकों को दी चेतावनी, कहा – अगर नहीं पढ़ाएंगे तो निकाल दिए जाएंगे

इसे भी पढ़ें :पीएम मोदी ने दक्षिण भारत को दी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

इसे भी पढ़ें :कैमूर के उपेन्द्र का हजारीबाग में हुआ यह हाल… देखें

इसे भी पढ़ें :शादी से पहले अपने ‘पुरानों’ से मिलने गई होने वाली दुल्हन, ताकि…

इसे भी पढ़ें :BPSC ने Release किया इस Exam का एडमिट कार्ड… ऐसे करें डाउनलोड

इसे भी पढ़ें :Bigg Boss 16 में होगी Sunny Leone की एंट्री…

इसे भी पढ़ें :वर्दी पर लगा एक और कलंक का टीका… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :हिचकोला खाते ही बीवी को मिली भयानक मौ*त

इसे भी पढ़ें :OYO HOTEL में तहलका… देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...