कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के छह जिलों की 45 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान के दौरान वोटर्स कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करते नजर आए। वहीं चौथे चरण के चुनाव के दौरान हिंसा के बाद आयोग पहले से ज्यादा सतर्क हो गया है। बावजूद इसके कई जगह से टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें सामने आ रही है। मिनाखान में टीएमसी ने बम से हमला करने का आरोप लगाया है।जिसमें टीएमसी के एक कार्यकर्ता के घायल होने की खबर है। वहीं बर्दमान में भाजपा ने टीएमसी पर आरोप लगाया है कि बर्दमान विधानसभा क्षेत्र के सरायटीकर अवैतनिक प्राथमिक विद्यालय की बूथ संख्या 60, 61, 72 और 63 पर एक एजेंट अजीत सरकार और अजीस सरन के साथ मारपीट की गई है।
Read More : 12 जोन में बंटा रांची शहर, दंडाधिकारी करेंगे सघन जांच, नियम तोड़ा तो खैर नहीं
इसी बीच कमारहाटी के बूथ संख्या 107 से एक दुखद खबर आ रही है। यहां बूथ के बाहर भाजपा पोलिंग एजेंट की मौत हो गई। मौत के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल सका है। वहीं चुनाव आयोग ने इस मामले पर एक रिपोर्ट मांगी है। मृतक के भाई ने कहा कि मृतक का नाम अभिजीत सामंत है। किसी ने मेरे भाई की मदद नहीं है, यहां उसके इलाज के लिए कोई सुविधा नहीं है।
Read More : Corona ने ली गढ़वा के रमना सीओ संजीव भारती की जान, एंबुलेंस में खत्म हो गया था ऑक्सीजन






