UP : प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 के तहत यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने वन क्लिक के माध्यम से लखीमपुर के 5100 लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रति व्यक्ति एक-एक लाख रुपये ट्रांसफर किये। रकम सीधे खाते में पहुंचते ही लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे, अब कच्ची छत से पक्के घर तक का सफर तेज होने की उम्मीद है। ADM नरेंद्र बहादुर सिंह ने स्पष्ट किया है कि धनराशि से आवास का निर्माण तय मानकों के अनुसार ही कराया जायेगा। मकान का क्षेत्रफल न्यूनतम 30 और अधिकतम 45 वर्गमीटर होगा। निर्माण केवल भूतल पर ही मान्य होगा। पहली या दूसरी मंजिल पर निर्माण की अनुमति नहीं होगी। नियम तोड़ने पर धनराशि की वसूली की जायेगी। यानी सपनों का घर जरूर बनेगा, लेकिन तय दायरे और गुणवत्ता के साथ। निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किये हैं। हर लाभार्थी को घर की छत आरसीसी (कंक्रीट) से ही बनवानी होगी, ताकि मकान मजबूत और टिकाऊ बन सके। विभागीय टीमें समय-समय पर निर्माण कार्य की निगरानी भी करेंगी। प्रशासन ने साफ कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी पूरी तरह निश्शुल्क है। यदि कोई व्यक्ति योजना के नाम पर पैसे की मांग करता है, तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें।
मां का क’टा हाथ लेकर कमिश्नर दफ्तर पहुंचा जवान, मची अफरा-तफरी…
UP : कानपुर में एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज...
झारखंड सरकार और XLRI के बीच MOU, राज्य में बनेगा अत्याधुनिक स्टार्टअप इन्क्यूबेशन सेंटर
Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य में नवाचार, उद्यमिता...
SP अचानक पहुंचे कंपोजिट कंट्रोल रूम, दी सख्त चेतावनी…
Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में SP अमन कुमार ने कंपोजिट...
अगले 7 दिन आसमान से बरसेगी आग, पारा 47 के पार, कहां रेड अलर्ट… जानें
Kohramlive : भारतीय मौसम विभाग IMD ने उत्तर भारत...
चौपारण में 21 मई से होगा फलाहारी बाबा का चौथा बैकुंठ उत्सव
Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के बिगहा स्थित हनुमंत सेवा...





