Kohramlive Desk : महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में स्थित एक फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक बॉयलर फट गया। इसकी चपेट में आकर 3 मजदूरों की मौत हो गई। 8 अन्य जख्मी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में करीब 50 लोग काम कर रहे थे, तभी वहां एक हाइड्रोजन गैस सिलेंडर में धमाका हो गया। यह इतना जोरदार था कि इसकी आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। जिला आपदा प्रबंधन सेल के एक अधिकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब तीन बजे चंद्रपाड़ा क्षेत्र स्थित विद्युत उपकरण बनाने वाली कंपनी में हुई। बुरी तरह झुलस जाने के चलते मृतक मजदूरों की पहचान नहीं हो सकी है।
विस्फोट के बाद आसमान में धुएं के गुबार
शुरुआत में लोगों को लगा कि कहीं बड़ा बम धमाका तो नहीं हुआ। फिर बताया गया कि आग लगी है, जिसके बाद पता चला कि कंपनी में एक बॉयलर फट गया था। इस विस्फोट के बाद आसमान में धुएं के बड़े गुबार उठते देखे जा सकते थे। विस्फोट के तुरंत बाद पुलिस और दमकल को घटना की सूचना दी गई, जो तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विस्फोट के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
इसे भी पढ़ें :9 महीने बाद भारत को मिला नया CDS, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान संभालेंगे जिम्मेदारी
इसे भी पढ़ें :तत्कालीन हेहल सीओ अनिल कुमार सिंह से अब ACB करेगी पूछताछ, सीएम हेमंत सोरेन ने दिया अप्रूवल
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत का JPSC अध्यक्ष मेरी नीलिमा को निर्देश, जानें क्या
इसे भी पढ़ें :बोकारो में IRB के ट्रेनी जवान को लगी गोली, मौ*त
इसे भी पढ़ें :जेल में बंद निलंबित IAS पूजा सिंघल रिम्स में
इसे भी पढ़ें :जाइलो और स्कॉर्पियों में भर कर ले जा रहे थे दारू, देखें क्या हुआ














