spot_img

अंतिम संस्कार में गये 5 जवान लड़के डूबे, तलहका…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के अंबेडकरनगर में एक अंतिम संस्कार के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। शनिवार को टांडा कोतवाली क्षेत्र के महादेव घाट पर नहाते वक्त पांच युवक सरयू नदी में डूब गये। मौके पर मौजूद लोगों और गोताखोरों की मदद से तीन को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन जुड़वा भाई अजय और विजय आज़ाद नदी की तेज धारा में बह गये। घटना ने इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर लापता युवकों की तलाश में जुटी हुई है।

क्या हुआ था 

महादेव घाट पर कश्मीरिया मोहल्ला के रामनवल के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसी दौरान सकरावल पश्चिम मोहल्ला के अजय आज़ाद (26), विजय आज़ाद (26), अभिषेक (30), बब्बन (24) और गोरे (25) नहाने के लिए सरयू नदी में उतर गये। गहराई का अंदाजा न होने पर पांचों डूबने लगे। शोर सुनकर तैराक और स्थानीय गोताखोर त्रिभुवन यादव ने तत्काल नाव लेकर रेस्क्यू शुरू किया और तीन युवकों को किसी तरह बचा लिया।

मौके पर पहुंचा प्रशासन

हादसे की सूचना मिलते ही SDM रेनू, CO शुभम कुमार, तहसीलदार निखलेश कुमार और कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गये। दोनों जुड़वा भाइयों के डूबने की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, वहां कोहराम मच गया। मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...