Kohramlive : शरीर में प्यूरीन के टूटने से बनने वाला यूरिक एसिड (Uric Acid) एक वेस्ट पदार्थ है, जो सामान्यतः पेशाब के माध्यम से बाहर निकल जाता है। लेकिन जब इसकी मात्रा बढ़ जाती है, तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है, जिसे हाइपरूरीसीमिया कहा जाता है। यह गठिया (गॉउट), किडनी स्टोन और अन्य गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है। अगर आपके यूरिन में ये बदलाव दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
यूरिन का रंग गहरा पीला या भूरा होनाः सामान्यतः यूरिन हल्का पीला होता है, लेकिन अगर यह गाढ़ा पीला या भूरा हो जाये, तो यह यूरिक एसिड बढ़ने का संकेत हो सकता है।
यूरिन से तेज गंध आनाः अगर आपके यूरिन से तीखी या असामान्य बदबू आ रही है, तो यह संकेत है कि शरीर में यूरिक एसिड का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ चुका है।
यूरिन पास करते समय जलन होनाः अगर पेशाब के दौरान जलन या दर्द महसूस हो रहा है, तो यह यूरिक एसिड क्रिस्टल बनने का संकेत हो सकता है। इसे नजरअंदाज न करें।
यूरिन में झाग बननाः अगर पेशाब में झाग या फेन बन रहा है, तो यह दर्शाता है कि आपकी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही और शरीर में यूरिक एसिड जमा हो रहा है।
यूरिन में खून आनाः पेशाब में खून आना गंभीर समस्या हो सकती है। यह यूरिक एसिड बढ़ने के साथ-साथ किडनी स्टोन या कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का भी संकेत हो सकता है।
क्या करें? (Uric Acid)
- यूरिक एसिड की नियमित जांच करवायें।
- खानपान में बदलाव करें—ज्यादा पानी पिएं, प्यूरीन युक्त भोजन (जैसे रेड मीट, समुद्री भोजन) से बचें।
- अगर इन लक्षणों में से कोई भी दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थनके हस्ताक्षर वाला नोट चला












