Kohramlive : घर में बारात जाने की तैयारियां चल रही थी। पूरा घर जश्न के माहौल में डूबा हुआ था। कही गीत तो कही गाना-बजाना हो रहा था। घर में लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। सभी बारात जाने की तैयारियों में जूटे हुए थे। इस गाने बजाने का शोर अचानक चीख-पुकार में बदल गया। जब हलवाई के पास रखे 5 सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा इलाका थर्रा गया। ब्लास्ट से पूरा घर आग की चपेट में आ गया। इस दर्दनाक हादसे में करीबन 60 लोग बेतरह झुलस गये। हादसे में दूल्हे के माता-पिता और बहन भी चपेट में आ गए। इनमें से बहन की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। पूरा माहौल गमगीन हो गया। दिल को दहला देने वाला यह हादसा जोधपुर के शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भूंगरा गांव से सामने आया है।
ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। उन्होंने बीच बचाव कर घरवालों को बाहर निकाला। आनन-फानन में बेतरह झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर पाकर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता व ग्रामीण एसपी अनिल कायल मौके पर पहुंचे।
घायलों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। इनमें आठ लोग 90 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे हैं। 48 लोग वार्ड में एडमिट हैं और एक बच्चा ICU में है। जबकि पांच और सात साल के दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। 40 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है।
हादसे में यह लोग झुलस गये
दूल्हा सुरेंद्र सिंह, पिता शक्ति सिंह, मां दाकू कंवर, बहन रसाला कंवर, भाई सांग सिंह, भाभी पूनम कंवर, दो भतीजे एपी और रतन
अस्पताल में भर्ती लोग
डिंपल (13), कावेरी (19), कंचन कंवर (45), गवरी कंवर (40), रुकमा कंवर (40), सुरेंद्र सिंह (30) ,साजन कंवर (56) , रावल राम (18) , मगाराम (19) , जस्सा कंवर (36), सूरज कंवर (50) , कनक कंवर (45) , प्रकाश (16), सुरेंद्र सिंह (25), धापू कंवर ( 15), सज्जन कंवर ( 10) , पप्पू कंवर ( 30), किरण ( 40), महेश पाल ( 8), रसल कंवर ( 29), तेज सिंह ( 50), दिलीप कुमार ( 24), सज्जन कंवर ( 35), सुगन कंवर ( 35), अनची कंवर ( 40), पूनम (25), दुर्ग सिंह ( 26), संगत सिंह ( 50), उम्मेद ( 30), सुआ कंवर ( 60) का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सीएम अशोक गहलोत घायलों से मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान CM ने कहा कि घायलों को बचाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसकी जांच होगी।
इसे भी पढ़ें : Bokaro News : बरातियों के पटाखों से निकली चिंगारी ने क्या कर डाला… देखें
इसे भी पढ़ें :RBI ने किया बड़ा ऐलान, घर बैठे भरें स्कूल फीस, किराया और बिल…जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :500 रुपये के नोट को लेकर RBI ने दी बड़ी खबर, देखें क्या…
इसे भी पढ़ें :ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, ATM से पैसा निकालने का नियम बदला
इसे भी पढ़ें :किसानों के लिए बड़ी खबर! इस साल इतने लाख करोड़ रहेगी खाद सब्सिडी












