Kohramlive : जम्मू के पूंछ के मेंढर में बड़ा हादसा हो गया। सेना का एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में पांच जवानों की मौत हो जाने की खबर है। वहीं, कई जवान लहूलुहान हो गये। बेतरह जख्मी जवानों को चिकित्सकीय सहायता दी जा रही है। गिरे वाहन को खाई से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही थी। रेस्क्यू काम जारी है। उप जिला मेंढर में भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित बलनोई क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। खाई 300 मीटर से ज्यादा गहरी बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार शाम भारतीय सेना का एक वाहन नीलम मुख्यालय से बलनोई घोरा पोस्ट की ओर जा रहा था, घोरा पोस्ट पर पहुंचने से पहले, अचानक वाहन का बैलेंस बिगड़ गया और यह गहरी खाई में गिर गया। इसमें 5 बहादुर सैनिकों की जान चली गई।








