इजरायल : किसी भी धर्मस्थल पर भगदड़ की स्थिति में लोगों के मरने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। उत्तरी इजरायल में शुक्रवार को यहूदी तीर्थ स्थल पर भगदड़ मचने के किरण 44 लोगों की जान जाने की सूचना सामने आई है। कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, एक सामूहिक सभा के दौरान यह हादसा हुआ।
Read More : BIG BREAKING : नहीं रहे Rohit Sardana, जानिये मौत की वजह
प्रतिष्ठित मकबरे में हुआ हादसा
रब्बी शिमोन बार योचाई के प्रतिष्ठित मकबरे मेरोन में यह हादसा हुआ, जहां मुख्य रूप से रूढ़िवादी यहूदी लाग बाओमर छुट्टी (Lag BaOmer holiday) मनाने यहां आते हैं। यह मकबरा यहूदी समाज के पवित्र स्थलों में शुमार किया जाता है।
Read More : जंगली हाथियों ने युवक को पटक-पटक कर मार डाला
हजारों लोग हुए थे इकट्ठा
सामूहिक सभा में हजारों लोग इकट्ठा हुए थे। इस बीच भगदड़ मच गई और लोग एक दूसरे पर चढ़ गए। इजरायल की बचाव सेवा, मैगेन डेविड एडोम के एक प्रवक्ता ने एएफपी को बताया, “घटनास्थल पर 38 मृत थे, लेकिन अस्पताल में अधिक लोग थे।” इजरायल के प्रधानमंत्री ने इसे “बड़ी आपदा” कहा और कहा कि वह घायलों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।








