- जैक ने जारी किया संशोधित रिजल्ट
- 42,324 छात्र-छात्राओं में 1511 फिर रहे असफल
रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल – JAC ने आठवीं बोर्ड का संशोधित रिजल्ट जारी किया। मुख्य परीक्षा में फेल 42,324 परीक्षार्थियों में से 40,813 छात्र-छात्राओं को 20 प्रतिशत ग्रेस मार्क्स देकर प्रमोट किए गए। 1511 छात्र-छात्रा 20 प्रतिशत ग्रेस मार्क्स देने के बावजूद निर्धारित 33 प्रतिशत अंक नहीं ला सके।
JAC ने कराई थी जनवरी में परीक्षा
आठवीं बोर्ड की परीक्षा इसी साल जनवरी में हुई थी इसमें 5,03,862 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 4,61,538 परीक्षार्थी पास हुए और 42,324 परीक्षार्थी असफल रहे थे। इन परीक्षार्थियों के लिए विशेष परीक्षा होनी थी। कोरोना के कारण इसका आयोजन नहीं हो सका था।
इसे भी पढ़ें : चाईबासा नरसंहार मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार
राज्य सरकार ने आठवीं के बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए विशेष परीक्षा की जगह ग्रेस मार्क्स देकर प्रमोट करने का निर्णय लिया। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के प्रस्ताव को स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजा, जिस पर उन्होंने चार नवंबर को अपनी सहमति जताई थी।
एडमिशन और रजिस्ट्रेशन एक साथ होंगे
अब प्रमोट हुए 40,813 छात्र-छात्राओं का नवमी क्लास में एडमिशन और रजिस्ट्रेशन एक साथ होगा। जैक ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की तारीख बिना विलंब शुल्क के दो दिसंबर तक और विलंब शुल्क के साथ चार से सात दिसंबर तक पहले ही बढ़ा दी है।
इसे भी पढ़ें : जमीन के झगड़े में खुलेआम लहराए हथियार, बाइक सवार को लगी गोली








