spot_img

40 स्कूली छात्राओं को मिलेगी ट्रेनिंग, NTPC देगा सर्टिफिकेट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : NML पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने कौशल विकास के तहत 40 स्कूली छात्राओं को सोहराय कला और संस्कृति पेंटिंग की ट्रेनिंग दी जायेगी। NTPC ITI परिसर में यह ट्रेनिंग दी जायेगी। यह कार्यशाला साप्ताहिक होगी। इसमें +2 हाई स्कूल बड़कागांव और GDM हाई स्कूल बड़कागांव की कक्षा 10वीं और 12वीं की छात्राओं का चयन किया गया है। इन छात्राओं को किट भी उपलब्ध कराई जायेगी। स्कूल की छुट्टियों के दौरान ट्रेनिंग दी जायेगी। बाद में छात्राओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। कौशल विकास कार्यक्रम का उद्घाटन जागृति महिला संघ की अध्यक्ष तजीन फैज ने किया। समारोह में जागृति महिला संघ की उप अध्यक्षा मीनाक्षी सक्सेना, जनरल सेक्रेटरी सबरीन चौधरी, वरीय प्रबंधक विदिशा पॉल एवं उप महाप्रबंधक एसके सेनापति सहित अन्य मौजूद थे।

मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद तजीन फैज ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुये कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लड़कियों के उज्जवल और बेहतर भविष्य के लिये खास है। उन्होंने छात्राओं को सोहराय कला एवं संस्कृति की चित्रकला में मेहनत और लगन से सीखने के लिए प्रेरित किया और पकरी बरवाडीह की इस पहल की सराहना की।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...