Kohramlive : अमेरिका की 35 साल की महिला एश्ले नेस (Ashley Ness) चार बच्चों की मां बनने वाली हैं। एश्ले इसी साल फरवरी में अपने 47 साल के बॉयफ्रेंड वैल के साथ डॉक्टर के पास चेक-अप के लिए गई थीं, जहां अल्ट्रासाउंड के बाद उन्हें पता चला कि वो प्रेग्नेंट हैं। जब डॉक्टर ने बताया कि उनके पेट में एक दो नहीं बल्कि चार बच्चे पल रहे हैं, तो एश्ले हैरान रह गईं। अल्ट्रासाउंड करने वाली नर्स भी ये देखकर चौंक गई। एश्ले के गर्भ में दो लड़के हैं और दो लड़कियां पल रही हैं।
‘लगा मैं बेहोश होने वाली हूं’
एक मीडिया हाउस से बात करते हुए एश्ले ने कहा कि वो प्रेग्नेंसी की समस्या से जूझ रही थीं। उन्हें कई बार मिसकैरेज हो चुका था। ऐसे में जब पता चला कि 4 बच्चों की मां बनने वाली हूं तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एश्ले कहती हैं कि जब नर्स चेक-अप कर रही थीं तो उसने बताया कि मेरे गर्भ में जुड़वां बच्चे हैं, लेकिन थोड़ी ही देर में वह हैरान होते हुए बोलीं कि जुड़वां नहीं, 4 बच्चे हैं। ये सुनकर एश्ले भी चौंक गईं। उन्होंने कहा कि जब इस खबर की पुष्टि हुई तो ऐसा लग रहा था कि मैं बेहोश होने वाली हूं।
अच्छी नहीं दंपती की आर्थिक स्थिति
इलाज के खर्च के लिए एश्ले की दोस्त लीसा पॉटर ने फंड जुटाने के लिए GoFundMe पेज बनाया हुआ है, जिसके जरिए उन्होंने अबतक करीब 7 लाख रुपये जुटा लिए हैं। एश्ले हेयर ड्रेसर का काम करती हैं और उनके बॉयफ्रेंड मैकेनिक हैं। उनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, इसलिए अस्पताल का खर्च उठाने के लिए वो फंड जुटा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : बिना परीक्षा भारतीय नौसेना में पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : 10वीं पास के लिए HCL में निकली VACANCY, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : 15 जुलाई से शुरू होंगे CUET UG Exam, जानें कब आ सकते हैं एडमिट कार्ड
इसे भी पढ़ें : JAC ने जारी किया 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स के रिजल्ट, यहां करें चेक
इसे भी पढ़ें : जानें किस राज्य में कब है आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली, शेड्यूल जारी
इसे भी पढ़ें : SSC एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें
इसे भी पढ़ें : Government Job पाने का बेहतरीन मौका, Online आवेदन शुरू…
इसे भी पढ़ें : 10वीं हैं पास, तो भारतीय डाक में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, जल्द करें आवेदन














