spot_img
spot_img

साढ़े 4 साल के तत्व ने मारा ऐसा ‘तीर’, हर कोई हैरान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बोकारो : पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं और ऐसे ही पूत जब नर्सरी कक्षा में पहुंचाते है तो रिकॉर्ड कायम करते हैं. हम बात कर रहे हैं तत्व मौर्य की जिसकी उम्र साढ़े चार साल की है पर कारनामे देखिएगा तो दांतो चले उंगलियां दबा लीजिएगा. जी हां,साढ़े चार साल के तत्‍व मौर्या ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया। तत्‍व ने जब तीर-धनुष संभाला तो मैदान में मौजूद लोगों को लगा, बच्‍चा ऐसे ही पार्टिसिपेट करने आ गया है। मगर जब तत्‍व ने लक्ष्‍य को भेदा तो सब चौंक गए। तत्‍व ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्‍ड जीता। तत्‍व नर्सरी का छात्र है।

इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा और भरोसे का खूनः खुद को अनाथ बता पहले दिल जीता, फिर कर दिया ये…

तत्‍व के पिता प्रभु नारायण प्रसाद पत्रकार हैं और अपने बच्‍चों को बेहतर शिक्षा और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्‍साहित करते रहते हैं। तत्‍व को ट्रेनिंग उनकी बड़ी बहन वर्षा मौर्या देती हैं जो खुद एक नेशनल तीरंदाज है। तत्‍व की बहन अंशु मौर्या भी राज्‍यस्‍तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शामिल हो चुकी है। वहीं उनकी बहन मानसी मौर्या भी जिला स्‍तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शामिल हो चुकी है।

बता दें कि शनिवार को बोकारो के कसमार प्रखंड के मंजुरा पंचायत के प्रखंड स्तरीय खेल मैदान में 14वीं राज्‍य स्‍तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2021 रिकर्व का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने तीर चलाकर उद्घाटन किया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में दोझारखंड के कई नामी गिरामी तीरंदाज भाग ले रहे हैं।इस आयोजन से क्षेत्र के लोगों में उत्‍साह है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...

महिलाओं की सेहत के लिये वरदान हैं ये 4 बीज… जानें

Kohramlive : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलायें...

दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स में भारत के ये दो हवाई अड्डे…

Kohramlive : भारत के विमानन क्षेत्र के लिये एक...