spot_img

35 यूट्यूब चैनल और 2 वेबसाइट ब्‍लॉक, इन पर भी गिरी गाज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्‍ली : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 35 यूट्यूब और 2 वेबसाइट को ब्‍लॉक करने का आदेश जारी किया है। साथ ही दो इंस्टाग्राम और एक फेसबुक अकाउंट पर भी कार्रवाई की गई है। सभी को ब्लॉक कर दिया है। इन चैनलों को भारत विरोधी फर्जी खबरें चलाने और भारत विरोधी दुष्‍प्रचार करने का दोषी पाया गया है। मंत्रालय द्वारा ब्लॉक किए गए यूट्यूब खातों के सब्सक्राइबरों की संख्या 1 करोड़ 20 लाख से ज्यादा है। उनके वीडियोज के व्यूज 130 करोड़ थे।

सूचना प्रौद्योगिकी नियम के अंतर्गत पांच अलग-अलग आदेश जारी करके मंत्रालय ने इन सोशल मीडिया खातों और वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। भारत की खुफिया एजेंसियां इन सोशल मीडिया खातों और वेबसाइटों की लगातार निगरानी कर रही थी। उन्होंने उन पर तत्काल कार्रवाई के लिए मंत्रालय को सूचना दी।

मंत्रालय द्वारा ब्लॉक किए गए 35 खाते पाकिस्तान से परिचालित हो रहे थे। इनकी चार समन्वित दुष्प्रचार नेटवर्क के रूप में पहचान की गई थी। मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार 14 यूट्यूब चैनल चलाने वाला अपनी दुनिया नेटवर्क और 13 यूट्यूब चैनल चलाने वाला ताल्हा फिल्म्स नेटवर्क से जुड़ा है। इन सभी नेटवर्क का एक मात्र लक्ष्य भारतीय दर्शकों के बीच फर्जी खबरों को फैलाना था।

ब्लॉक किए गए यूट्यूब चैनल, वेबसाइट और अन्य सोशल मीडिया साइटों को पाकिस्तान द्वारा भारत से जुड़ी संवेदनशील विषयों से जुड़ी फर्जी, भारत विरोधी खबरों को फैलाने में किया जा रहा था। इसमें भारतीय सेना, जम्मू और कश्मीर एवं भारत के दूसरे देशों के साथ विदेश संबंध जैसे विषय शामिल थे।

इसे भी पढ़ें :Ind Vs Sa : जीरो पर आउट होने पर Virat Kohli को यूजर्स ने कह दी ये बात…

इसे भी पढ़ें :लता मंगेशकर का ICU में इलाज जारी, डॉक्टर ने कहा- प्रार्थना करें

इसे भी पढ़ें :UP Election: BJP ने 85 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की, यहां देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें :सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर रिया ने शेयर किया अनसीन वीडियो, कैप्शन में लिखी…

इसे भी पढ़ें : 10 लाख के हार्डकोर माओवादी महाराज ने डाला हथियार

इसे भी पढ़ें : न वीकेंड कर्फ्यू हटेगा न वापस होगा ऑड-ईवन, सीएम केजरीवाल के प्रस्ताव को LG से नहीं मिली मंजूरी

इसे भी पढ़ें : Facebook पर दो बच्‍चों की मां को हुआ प्‍यार, पति का हुआ ये हाल…

इसे भी पढ़ें : पूर्व MLA अमित महतो के बयान के क्‍या है मायने

इसे भी पढ़ें : सिगरेट देने से किया मना तो दबंग युवक ने कर डाला…

इसे भी पढ़ें : जमीन पर कब्‍जा दिलाने वाले बाबा के चेलों का क्‍या हुआ, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

पहले ही दिन सोना-चांदी हुआ धड़ाम…

Kohramlive : जुलाई की शुरुआत के साथ ही सर्राफा...