Ranchi : जेपी जनता दल के संगठन मंत्री पंकज मिश्र ने कहा कि राज्य सरकार को बेरोजगारी दूर करने के उपायों पर खास फोकस करने की जरूरत है। प्रथम चरण में सरकार में रिक्त पदों पर बहाली कैसे किया जाये, इसपर जोर देना बेहतर होगा। झारखंड सरकार में लगभग तीन लाख पद खाली है।
पंकज मिश्र ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार को प्रचंड बहुमत मिला है। सरकार बहुत सारी घोषणायें पहले ही कर चुकी है। अब नयी घोषणाओं का कोई औचित्य नहीं। पहले के वायदे को पूरा करना ही बड़ा चुनौतीपूर्ण कार्य है। कर्मचारी चयन आयोग और JPSC की कार्य प्रणाली को दुरुस्त कर सरकारी पदों पर तत्काल बहाली करना चाहिये, ताकी बेरोजगारी जैसी समस्या पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि जेपी जनता दल समाज का प्रहरी के रुप में हमेशा सजग है और जनता की भावनाओं को सरकार तक पहुंचाता रहेगा।








