Kohramlive Desk : रातू थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रहने वाले 26 लोगों को पुलिस ने आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरनाक बताया है। इन सबके नाम यूनियन वार बुक में शामिल करने की अनुशंसा रातू थाना प्रभारी राजीव रंजन लाल ने एसएसपी सुरेंद्र झा से की है। ये किसी भी विशेष परिस्थिति में बिना वारंट गिरफ्तार किए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :दबंगों ने नाबालिग को अगवा कर मांग में भरा सिंदूर, फिर किया दुष्कर्म
गृह मंत्रालय ने मांगी थी सूची
गृह मंत्रालय की ओर से यूनियन वार बुक के लिए 1 जुलाई 2020 से लेकर 31 दिसंबर 2020 तक के संदिग्धों की सूची पुलिस मुख्यालय से मांगी गई थी। कुल 18 बिंदुओं पर सूचना देनी है। रातू थाना क्षेत्र में रहने वाले इन लोगों के नाम सूची में शामिल हैं – जियारत अंसारी मकबूल अंसारी, मोहम्मद अंसारी, राजा लोहरा सुजीत ठाकुर झा, दीपक साहू, नरेश यादव, रोशन कुमार चौधरी, चंद्र किशोर, रोबिन कुमार, शिवपूजन महतो, गणेश महतो, सुरेश महतो, विनोद महतो, राजेश कुमार, शहाबुद्दीन अंसारी, जमशेद अंसारी, खलील अरशद, खलील अंसारी, मयूरी अंसारी आदि।
इसे भी पढ़ें :BREAKING : कोरोना पर सरकार का बड़ा फैसला, अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद, इन पर भी लगी पाबंदी
इसे भी पढ़ें :Corona की चपेट में रांची का यह स्कूल, 7 स्टूडेंट्स और टीचर संक्रमित









