spot_img

SSC में 25,271 जीडी कांस्टेबल की होगी बहाली, ऐसे करें अप्लाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk: Staff selection commission(SSC) यानी कर्मचारी चयन आयोग जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर तक देश के विभिन्न शहरों में होगी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए सीएपीएफ, एनआईए, एसएसए के कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) के कुल 25,271 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें पुरुष कांस्टेबल के 22424 और महिला कांस्टेबल के 2847 पद हैं। बीएसएफ में 7545, सीआईएसएफ में 8464, एसएसबी में 3806, आईटीबीपी में 1431, एआर में 3785 और एसएसएफ में 240 वैकेंसी है। सीआरपीएफ और एनआईए में कोई वैकेंसी नहीं है। उम्म्मीदवारों का एप्लीकेशन फॉर्म स्टेटस जारी किया गया है।

इस प्रकार चेक करें स्टेटस

उम्मीदवार अपने-अपने एसएससी रीजन की वेबसाइट पर जाकर अपने एप्लीकेशन फॉर्म का स्टेटस चेक कर सकते हैं। स्टेटस चेक करने के बाद आपको पता लग जाएगा कि आपका  ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म खारिज हुआ है या स्वीकार कर लिया गया है। आप या तो अपना रजिस्ट्रेशन आईडी, डेट ऑफ बर्थ, चयनित पहली वरीयता वाली एग्जाम सिटी की डिटेल डालकर या फिर अपना नाम, पिता का नाम, डेट ऑफ बर्थ व चयनित पहली वरीयता वाली एग्जाम सिटी की डिटेल डालकर स्टेटस चेक कर सकते हैं।

शीघ्र जारी होगा एडमिट कार्ड

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड इसी महीने के अंत में या अगले महीने की शुरुआत में कभी भी जारी किए जा सकते हैं।  20 अक्टूबर 2021 के बाद कभी भी एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। जीडी कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी के जाने के बाद अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

सैलरी और अन्य जानकारियां

सैलरी – पे लेवल -3 (21700-69100 रुपये)

चयन का प्रोसेस सबसे पहले लिखित परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड) होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीएसटी) के बुलाया जाएगा।

परीक्षा के विषय और प्रश्न

लिखित परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग, जनरल नॉलेज व जनरल अवेयरनेस, इलिमेंट्री मैथ्स व इंग्लिश/हिन्दी विषय से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। चारों सेक्शन से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी सेक्शन 25-25 मार्क्स के होंगे। पेपर की अवधि 90 मिनट होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा।

5 किमी की दौड़

पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट में 5 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके अलावा साढ़े 6 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ भी लगानी होगी।
महिला उम्मीदवारों को 4 मिनट में 800 मीटर की दौड़ लगानी होगी। इसके अलावा साढ़े 8 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ भी जरूरी होगी।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...