spot_img

सहिया बहनों के खाते में बरसेगा 24 हजार का मान-सम्मान… कब जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर झारखंड की 42 हजार सहिया के चेहरों पर मुस्कान खिलने वाली है। सरकार ने तय किया है कि आठ मार्च को हर सहिया के खाते में 24-24 हजार रुपये की राशि सम्मान स्वरूप भेजी जायेगी। यह राशि कोई बोनस नहीं, बल्कि पूरे साल की मेहनत का मान है। हर महीने मिलने वाले दो-दो हजार रुपये पारिश्रमिक को एकमुश्त देकर सरकार ने सहिया बहनों की तपस्या को प्रणाम करने की तैयारी कर ली है। विधानसभा में यह सवाल विधायक निर्मल महतो ने उठाया। उन्होंने मांग की कि पारिश्रमिक दो हजार से बढ़ाकर दस हजार किया जाये।
वहीं, विधायक स्टीफन मरांडी ने भी कहा कि सहिया को कम से कम मंइयां सम्मान योजना से अधिक राशि मिलनी चाहिये, क्योंकि उनका योगदान जीवन से जुड़ा है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सदन में कहा कि सहिया को पारिश्रमिक के साथ-साथ उनके कार्यों के आधार पर इंसेंटिव भी मिलता है। कुल मिलाकर वे हर महीने 10 से 12 हजार रुपये तक कमा लेती हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...