spot_img

बेघर हुये 22 परिवार, सरकारी स्कूल में ली पनाह…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के कांडी प्रखंड की सरकोनी पंचायत में हुई एक सरकारी कार्रवाई ने 22 परिवारों की जिंदगी पलट कर रख दी। रघुबीर प्रजापति समेत इन परिवारों के घर कोर्ट के आदेश पर JCB से गिरा दिये गये, जिससे ये सभी पूरी तरह बेघर हो गये। अब ये परिवार पंचायत के सरकारी स्कूल में एक ही कमरे में रहने को मजबूर हैं। छोटे बच्चे, महिलायें और बुजुर्ग घोर दिक्कत में शेष जिंदगी जी रहे हैं। बेघर हुये परिवारों की माली हालत बहुत खराब है। इनके पास कहीं और रहने के लिये जमीन या घर भी नहीं है। स्थानीय ग्रामीणों ने इनकी मदद के लिये हाथ बढ़ाया और सरकार से तत्काल राहत, सरकारी जमीन और आंबेडकर आवास योजना के तहत घर देने की गुहार लगाई। इस घटना की खबर मिलते ही स्वयंसेवी संस्था के प्रधान सचिव शशांक शेखर मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत गढ़वा के DC को सूचना दी और पीड़ितों के लिये तत्काल राहत देने का आग्रह किया। शशांक शेखर ने मौके पर ही राशन का इंतजाम करवाया और आश्वासन दिया कि वे राज्य सरकार और संबंधित मंत्रियों से बात कर जल्द स्थायी समाधान निकालेंगे। संस्था के सदस्य सत्यकाम विश्वकर्मा, अनुज सिंह, मुखिया सुबोध वर्मा, उपमुखिया रानी देवी और सैकड़ों ग्रामीण भी मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन और सरकार से बेघर परिवारों को तुरंत राहत और रहने की जगह देने की अपील की। इधर, कांडी के CO राकेश सहाय ने बताया कि रघुबीर प्रजापति के घर को कोर्ट के आदेश के बाद हटाया गया। फिलहाल परिवारों की रहने की व्यवस्था गांव के सरकारी स्कूल में की गई है। उन्होंने आगे कहा कि राजस्व कर्मचारी को 20 डिसमिल गैर-विवादित जमीन की पहचान करने का निर्देश दिया गया है। जमीन चिन्हित होते ही स्थायी भूमि बंदोबस्त की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी, जिससे परिवारों को जल्द ही सुरक्षित और स्थायी ठिकाना मिल सके।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...