Garhwa(Nityanand Dubey) : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झा.ल.सा.) रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गढ़वा के बैनर तले शनिवार को मासिक लोक अदालत लगाई गई। इस आयोजन का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष नलीन कुमार ने किया। लोक अदालत में कुल 7 पीठ बनाये गये, जिनमें नगर अनुमंडल व्यवहार न्यायालय भी शामिल था। लोक अदालत में कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कौशल किशोर झा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-तृतीय शिवनाथ त्रिपाठी एवं जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-प्रथम संजय कुमार सिंह-2 सहित अन्य न्यायिक दंडाधिकारी व अधिवक्ता भी पीठ में शामिल किये गये। लोक अदालत में 211 वादों का निष्पादन किया गया। वहीं, ₹30.60 लाख की राजस्व वसूली हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव निभा रंजन लकड़ा ने बताया कि 210 आपराधिक समझौतावादी वाद, बिजली विभाग से संबंधित एवं 1 मोटर वाहन वाद यानी कुल 211 मामलों का निपटारा हुआ, जिससे ₹30,60,500/- की राजस्व प्राप्ति हुई।
दिव्यांग बच्चों को ट्राइसाइकिल उपहार
साथी कैंपेन के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश नलीन कुमार द्वारा दिव्यांग बच्चों के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, PLV सूर्यदेव चौधरी, न्यायालय कर्मी और कई वादकारी मौजूद रहे।










