BJP के 20 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Maharashtra : मोदी सरकार में महाराष्ट्र में BJP की नेता प्रीतम मुंडे को जगह नहीं मिलने से स्थानीय नेताओं की नाराजगी सामने आई है। प्रीतम मुंडे को कैबिनेट में जगह मिलने से नाराज बीड जिले में BJP के 20 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। एक स्थानीय नेता ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीड जिला परिषद और पंचायत समिति के साथ अंबाजोगाई के भाजपा पार्षद, इस्तीफा सौंपने के लिए मुंबई निकल पड़े हैं। नेता ने कहा कि पिछले दो दिन में जिन्होंने इस्तीफा दिया है, उनमें बीड जिला परिषद का एक सदस्य और पंचायत समिति का एक सदस्य शामिल है।

Read more:महिलाओं को Sex Workers बनने पर विवश कर रहा ये वजह…

Read more:शादी के फेरे लेने से पहले जंगल में भाग गए दूल्हे राजा, फिर….

अध्यक्ष राजेंद्र मास्के को अपना इस्तीफा सौंप दिया

इसके अलावा भाजपा जिला महासचिव, युवा इकाई के अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष और भाजपा युवा इकाई के जिला उपाध्यक्ष ने भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र मास्के को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बीजेपी बीड जिला महासचिव सरजेराव टांडले ने कहा कि प्रीतम मुंडे को कैबिनेट में जगह मिलने वाली थी, लेकिन अंतिम समय में उनका नाम हटा दिया गया। भाजपा के हजारों कार्यकर्ता प्रीतम मुंडे को मंत्रिमंडल में शामिल होते देखना चाहते थे।

पंकजा मुंडे संभालेंगी बिगड़ी बात

भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव पंकजा मुंडे ने अपनी बहन और सांसद प्रीतम मुंडे को मंत्रिपरिषद में शामिल न किए जाने से नाराज होने की खबरों का खंडन किया है। इससे पहले पंकजा ने यह भी कहा था कि उन्हें विश्वास है कि प्रीतम को मंत्रिमंडल में स्थान दिया जाएगा।

पंकजा ने स्पष्ट किया था कि पार्टी द्वारा लिया गया कोई भी निर्णय उन्हें और उनकी बहन को स्वीकार्य होगा क्योंकि वे पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता हैं। इस बीच, सूत्रों से पता चला है कि पंकजा मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और उन्हें इस्तीफा वापस लेने के लिए मनाएंगी।

Read more:निखिल के मर्डर के बाद खुला राज, डीएसपी था सट्टेबाज…

Read more:मनचाहा नेग नहीं मिला, उतार दिया मासूम को मौत के घाट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...

NIA की बड़ी कार्रवाई, चप्पल दुकानदार के यहां रेड…

Kohramlive : बिहार के सीमावर्ती किशनगंज में शुक्रवार तड़के...

मानसून 2026 पर IMD का बड़ा अपडेट, जानें क्या…

Kohramlive : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मॉनसून 2026...

बच्चों का ऐसे बनेगा आधार कार्ड, फ्री में होता है यह काम…

Kohramlive : आज के दौर में आधार कार्ड सिर्फ...

Royal Enfield की नई Bullet 650 लॉन्च, कीमत जानें…

Kohramlive : रॉयल अंदाज, भारी आवाज और सड़क पर...