spot_img
spot_img

2 सरकारी बाबू रंगेहाथ धराये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी में कैमूर से बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां निगरानी विभाग की विशेष टीम ने दो सरकारी अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत बकाया भुगतान के नाम पर किसानों से 20 हजार रुपये की घूस मांगने वाले सहायक निदेशक रविशंकर राम और अभियंत्रण विशेषज्ञ अंजनी कुमार को विजिलेंस ने धर दबोचा। दोनों भूमि संरक्षण सह परियोजना क्रियान्वयन इकाई, कैमूर में तैनात है। किसानों ने शिकायत की थी कि घूस नहीं देने पर भुगतान रोकने और फाइल दबाये रखने की धमकी दी जा रही थी। शिकायत के सत्यापन के बाद SVU ने जाल बिछाया और रिश्वत लेते ही दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। ADG पंकज कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुये बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और पूछताछ के लिए दोनों को पटना लाया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...