Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के दैहर पंचायत अंतर्गत पत्थलगड़ा और करगा जंगल में अवैध अफीम की खेती का पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर विनष्टिकरण किया। लगभग 2 एकड़ में लगी फसल मौके पर नष्ट कर दी गई। अभियान के दौरान 8 डिलीवरी पाइप बरामद किये गये। अफीम की खेती करने वालों की पहचान की जा रही है, उनके खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
संयुक्त अभियान में बरही SDPO अजित कुमार बिमल, चौपारण थानेदार सरोज सिंह चौधरी, SI सुबिन्दर राम, SI सरवन कुमार, SI दिव्य प्रकाश, ASI बादल महतो, ASI कमरुद्दीन और सशस्त्र बल शामिल थे। अभियान में ड्रोन का उपयोग कर दुर्गम इलाके की निगरानी की गई। हजारीबाग SP ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।








