वाहन चेकिंग के दौरान 2.25 क्विंटल गांजा बरामद, तस्‍कर फरार

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चतरा : जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेय महुआ के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक 407 वाहन से दो क्विंटल 25 किलो गांजा बरामद किया। मौके से वाहन में सवार चालक अंधेरे का लाभ उठाकर व तस्कर भागने में सफल रहे। एसपी ऋषभ कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया।

इसे भी पढ़ें : ‘नाक नक्श से खूबसूरत बहुरिया प्रीति मरवा देलक’… पति को लगाया ठिकाना, अब जायेगी जेल : SP

एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर उड़ीसा से गांजा लेकर चतरा के रास्ते बिहार की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई। छापेमारी के क्रम में सफेद रंग का बिहार नम्बर की 407 वाहन आते दिखाई दिया। पुलिस के पीछा करने पर वाहन छोड़कर चालक फरार हो गया। वाहन की जांच की गई तो सर्च में पता चला कि वाहन के तल में अलग से एक चेम्बर बना हुआ है। जब चेम्बर को खोला गया तो उसमें छिपाकर रखा गया गांजा का 52 पैकेट बरामद हुआ। बरामद गांजा का मूल्य करीब दस लाख रुपये आंकी गई है।

इसे भी पढ़ें : पत्नी संग रंगरेलियां मनाने पर प्रेमी को टोका तो चाकू घोंपकर मार डाला

उन्होंने बताया कि वाहन पर दर्ज नम्बर की जांच में पता चला है कि वाहन मालिक का नाम रिंकी देवी पति मुकेश कुमार है, जो बिहार के पटना जिला के आसपास का रहनेवाला है। छापामारी दल में एसडीपीओ अविनाश कुमार के अलावे राजपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह, राजपुर थाना एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : Girlfriend मिलने नहीं आई तो होटल के पांचवें तल्ले से कूदा, मौत

इसे भी पढ़ें : बाप रे… एटीएम चोर गिरोह के सरगना ने बार गर्ल पर उड़ाए 3 करोड़

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिम्स हॉस्टल में MBBS छात्र का मिला श’व, सनसनी…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

इस रोज झारखंड में मानसून की एंट्री… जानें

Ranchi : मई की गर्मी के बीच झारखंड का...

बोरे में मिली 3 साल की मासूम, देखकर निकली चीख…

Godda : गोड्डा से दिल दहला देने वाली घटना...

बड़कागांव में डबल म’र्डर का खुलासा, का’तिल कौन… जानें

Hazaribagh(Sunil Sahu) : झारखंड के हजारीबाग के बड़कागांव थाना...

बंद घर में लाखों की चोरी, ऐसे धराये 6… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित...