Chhatishgarh : एक भयंकर रोड एक्सीडेंट में 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, करीब 25 लोग बेतरह जख्मी हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार कूकदूर थाना क्षेत्र में मजदूरों से भरा पिकअप वैन पलट गया। सभी मजदूर तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे थे। रास्ते में पिकअप वैन का बैलेंस बिगड़ा और वह 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। मौके पर चीख-चित्कार मच गई। आवाज सुन आसपास के लोग स्पॉट पर पहुंचे। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोकल लोगों की मदद से जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया।
हादसे पर छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने शोक जताया है। CM ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर शोक संदेश में लिखा’ कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 4 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश जिला प्रशासन को दिए गए है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हू। वहीं, घटना को लेकर राज्य के डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी शोक व्यक्त किया।
कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 4 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है।
घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है।
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति…
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) May 20, 2024
इसे भी पढ़ें : CM की तबीयत नासाज, सारे कार्यक्रम रद्द
इसे भी पढ़ें : आंधी-तूफान से तबाही, 8 लोगों की गई जान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें
इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट











