spot_img

बाल-बाल बची 176 यात्रियों की जान, दो बार दुर्घटनाग्रस्‍त होने से बची एयर एशिया की विमान

Date:

spot_img
spot_img

रांची : शनिवार का दिन एयर एशिया के यात्रियों के लिए परेशानी भरा रहा. पूरे दिन यात्री परेशान रहे. एयर एशिया का विमान उड़ान के दौरान दो बार दुर्घटनाग्रस्‍त होने से बाल-बाल बचा. विमान में कुल 176 यात्री सवार थे. बाल-बाल यात्रियों की जान बची. पहली बार जब विमान उड़ान भर रहा था, उसी समय बर्ड हिट के कारण विमान से चिंगारी निकली, जिसके बाद पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोक दिया. टे‍क्‍नीकल टीम ने विमान की जांच की और फिर पूरा जांच-पड़ताल के बाद विमान उड़ान भरने के लिए तैयार हुआ. जैसे ही विमान उड़ान भरने वाली थी कि फिर से विमान के इंजन में एक धमाका हुआ और फिर इंजन से चिंगारी निकली. पायलट ने फिर से विमान को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दिया. सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर फायर बिग्रेड की गाडि़यां पहुंची. टेक्‍नीकल टीम भी मौके पर पहुंची और फिर विमान को रनवे से हटाया गया. पूरी घटनाक्रम के बाद यात्री दहशत में आ गये. यात्री अपने घर जाने के लिए मगर सुरक्षाबलों ने यात्रियों को एयरपोर्ट के अंदर ही बंद कर दिया और बदसलूकी की. हंगामा के बाद एयर एशिया के अधिकारियों ने यात्रियों से यात्रियों से बात की और यात्रियों को दूसरे विमान से भेजने का आश्‍वासन दिया. कई यात्रियों ने अपना टिकट कैंसल करा दिया और वापस घर लौट गये. वहीं कई यात्री अधिकारियों के समझाने के बाद मान गये.

क्‍या है पूरा घटनाक्रम

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एयर एशिया का हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई. निर्धारित समय पर जैसे ही विमान उड़ाई भरने  के लिए चली. बर्ड हिट के बाद विमान से चिंगारी निकलने लगी. जिसके बाद पायलट ने ईमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोक दिया. जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. दोबारा सुरक्षा जांच पूरी करने के बाद विमान को उड़ान भरने के लिए तैयार किया गया. जैसे ही विमान उड़ान भरने  के लिए रनवे पर दौड़ी, दोबारा विमान के इंजन से एक धमाके के साथ चिंगारी निकली और पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोक दिया. सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाडि़यां मौके पर पहुंच गई.

दो बार दुर्घटना होने से बाल-बाल बचने के बाद एयर एशिया ने इस विमान को रद्द करने का निर्णय लिया है. अब इस विमान के पैसेंजर को दूसरे विमान से भेजने की तैयारी की जा रही है. इस विमान में आई टेक्‍नीकल गड़बड़ी के कारण अब इसे गैराज में ले जाया जा रहा है. जहां इसकी जांच की जायेगी. एयर एशिया के इस विमान में गड़बड़ी के कारण एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए आये दो विमान काफी देर से आसमान में चक्‍कर लगाते रहे. काफी देर बाद एयर एशिया के विमान के रनवे से हटने के बाद इंडिगो की विमान ने सुरक्षित लैंडिंग किया.

पैसेंजर में दहशत

दो बार दुर्घटना से बाल-बाल बचने के बाद विमान में सवार पैसेंजर में दहशत का माहौल है. पैसेंजर काफी डरे हुये हैं. बता दें कि कल ही लैंडिंग के समय दुबई से केरल आई विमान दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई थी. जिसमें दो पायलट समेत करीब 16 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्‍यादा यात्री घायल हो गये थे. इस दुर्घटना के दूसरे ही दिन एक ही विमान दो बार बाल-बाल बचती है. जिससे यात्रियों में दहशत का माहौल है.

इसे भी पढ़ें :

CM हेमंत सोरेन ने नेमरा में निभाई दशकर्म की रस्म…

Ranchi : मां से बिछड़ने का दर्द और परंपराओं...

अनमोल चार अंगों को बचाने का गजब का नुस्खा बता गये डॉ भदानी… देखें वीडियो

Ranchi : भागदौड़ भरी जिंदगी, बदलती खानपान की आदतें...

बिना नंबर के टेंपो में चोरी का सामान लेकर निकले, फिर…

Hazaribagh : कहीं नये मकान में चोरी, तो कहीं...

गढ़वा विधायक ने झामुमो को घेरा, बोले…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पूर्व मंत्री...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन ने नेमरा में निभाई दशकर्म की रस्म…

Ranchi : मां से बिछड़ने का दर्द और परंपराओं...

अनमोल चार अंगों को बचाने का गजब का नुस्खा बता गये डॉ भदानी… देखें वीडियो

Ranchi : भागदौड़ भरी जिंदगी, बदलती खानपान की आदतें...

बिना नंबर के टेंपो में चोरी का सामान लेकर निकले, फिर…

Hazaribagh : कहीं नये मकान में चोरी, तो कहीं...

गढ़वा विधायक ने झामुमो को घेरा, बोले…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पूर्व मंत्री...