Kohramlive : पर्थ टेस्ट के पहले दिन भारत 83 रन से आगे है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के 3 ही विकेट बाकी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पर्थ टेस्ट के पहले दिन ऑप्टस स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम 150 रन पर ऑलआउट हो गई। जोश हेजलवुड ने 4 विकेट लिये। भारत ने घातक गेंदबाजी करते हुये ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट 59 रन पर ही गिरा दिये। दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 67 रन बना लिये थे, एलेक्स कैरी 19 और मिचेल स्टार्क 6 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। भारत से जसप्रीत बुमराह ने 4 और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिये। भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने 73 रन बनाने 6 विकेट गंवा दिये थे। विराट कोहली ने 5 रन, ध्रुव जुरेल 11 और वॉशिंगटन सुंदर 4 रन बनाकर आउट हुये। डेब्यू कर रहे नीतीश रेड्डी ने 41 रन (59 बॉल) और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 78 बॉल पर 37 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 7वें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी हुई। वहीं, केएल राहुल ने 74 बॉल पर 26 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया से जोश हेजलवुड ने 4 विकेट झटके। पैट कमिंस, मिचेल मार्श और मिचेल स्टार्क को 2-2 विकेट मिले।
गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…
Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...
राबड़ी देवी को खाली करना होगा चर्चित बंगला, अब हुआ इस मंत्री के नाम…
Bihar : करीब दो दशक तक पटना का “10...
“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”
Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...
रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…
Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...





