Nigerian : नाइजीरिया के कडुना राज्य में एक बोर्डिंग स्कूल पर हथियारबंद हमलावरों के हमले के बाद करीब 150 छात्र लापता हैं। नाइजीरियन पुलिस (Nigerian Police) ने कहा कि वे सैन्य कर्मियों के साथ बच्चों को खोज रहे हैं। सबको किडनैप किया गया है। गौरतलब है कि दिसंबर के बाद से बेथेल बैपटिस्ट हाई स्कूल पर हमला उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया में यह 10वां सामूहिक अपहरण है। इसके लिए अधिकारियों ने फिरौती की मांग करने वाले सशस्त्र डाकुओं को जिम्मेदार ठहराया है। दर्जनों परेशान माता-पिता स्कूल परिसर में जमा हो गए, कुछ रोते-बिलखते अपने बच्चे का इंतजार कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें :CBSE 10वीं-12वीं के Syllabus में बिग चेंज, 2 बार होंगे दोनों EXAMS
बंदूकधारी हमलावरों ने बोला हमला
नाइजीरियन पुलिस का कहना है कि बंदूकधारी हमलावरों ने रात में स्कूल पर हमला बोला था और स्कूल के सुरक्षा गार्ड पर काबू पा लिया। इसके बाद कुछ बच्चों को पास के एक जंगल में ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि हमने सर्च ऑपरेशन के दौरान एक महिला टीचर समेत 26 बच्चों को बरामद कर लिया है। स्कूल के संस्थापक रेवरेंड जॉन हयाब ने बताया कि करीब 25 छात्र हमलावरों के चंगुल से भागने में सफल रहे, जबकि स्कूल के अन्य छात्र लापता हैं।






