Ranchi : राजधानी रांची के हर चौक-चौराहे पर अब पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। बुधवार की रात SSP राकेश रंजन के निर्देश पर शहर और ग्रामीण इलाकों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान रातू रोड स्थित मॉल ऑफ रांची के पास पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली और कार से ₹15 लाख नकद बरामद किये गये।फिलहाल पुलिस ने कार चालक और उसमें मौजूद दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और किस मकसद के लिये लाई जा रही थी।
पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है, रकम के स्रोत और उद्देश्य की जानकारी जुटाई जा रही है। वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
कार में मिले 15 लाख, जांच में जुटी पुलिस
Date:




