UP : यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की शाम नौकरशाही में बड़ा बदलाव करते हुये एक साथ 14 सीनियर IAS अधिकारियों के विभाग बदल दिये। मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल से सभी विभाग हटा लिये गये। माना जा रहा है कि स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने यह दायित्व छोड़ा है। सीनियर IAS अधिकारी दीपक कुमार का कद बढ़ा है। दीपक कुमार को कृषि उत्पादन आयुक्त और अपर मुख्य सचिव के साथ अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (IIDC), अध्यक्ष पिकप, CEO यूपीडा, नागरिक उड्डयन एवं समन्वय विभाग, परियोजना निदेशक यूपीडास्प का अतिरिक्त प्रभार मिला है। हालांकि, उन्हें माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग से मुक्त कर दिया गया। पार्थसारथी सेन शर्मा अब प्रमुख सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा होंगे। पहले उनके पास स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग था।

अन्य बड़े बदलाव
- अमित घोष → बने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा।
- मुकेश कुमार मेश्राम → पर्यटन से हटाकर पशुपालन, दुग्ध एवं मत्स्य विभाग।
- अमृत अभिजात → नगर विकास से हटकर पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग।
- संजय प्रसाद → नागरिक उड्डयन विभाग से मुक्त।
- अजय चौहान → प्रमुख सचिव लोक निर्माण के साथ सीईओ उपशा का प्रभार।
- आलोक कुमार तृतीय → पुनर्गठन, भाषा और राष्ट्रीय एकीकरण विभाग वापस; अब ज़ीरो पावर्टी अभियान के नोडल अधिकारी।
- पी गुरुप्रसाद → अब आवास विभाग के साथ नगर विकास और नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग।
- मनीष चौहान → प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन और हिंदी संस्थान निदेशक।
- रणवीर प्रसाद → खाद्य एवं रसद और उपभोक्ता मामलों के साथ राजस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
- भूपेंद्र एस. चौधरी → खाद्य एवं रसद आयुक्त से मंडलायुक्त बरेली।
- अनामिका सिंह → बरेली मंडलायुक्त से हटाकर खाद्य एवं रसद आयुक्त।












