एमपी में एक दिन में जली 112 लाशें, सरकारी आंकड़े में सिर्फ 4 मौत

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • भोपाल में एक साथ 40 चिताएं जलने की तस्वीर आई सामने

BOPAL: मध्यप्रदेश सरकार कोरोना से मौत के आंकड़े छुपा रही है। भोपाल में एक दिन में 112 मौतें, सरकारी रिकॉर्ड में सिर्फ 4। पहली बार इतनी संख्‍‍‍‍या में कोरोना संक्रमितों का हुआ अंतिम संस्कार। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर एक साथ 40 से ज्यादा चिताएं जलने की तस्वीर सामने आई है। ये सब कोरोना संक्रमितों के शव थे।

इसे भी पढ़ें : Weekend Curfew in Delhi:दिल्ली में लगेगा वीकेंड लॉकडाउन ,इन चीजों पर लगायी पाबंदी…

लगातार बढ़ रहे मौत के आंकड़े

गुरुवार शाम 6 बजे के बाद संक्रमितों के शव आने की स्पीड काफी बढ़ने लगी। उस वक्त वहां एक साथ 45 शव जल रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे तक शव आने का सिलसिला जारी था। भदभदा विश्राम घाट पर उस वक्‍त माहौल गमगीन हो गया, जब एक बच्‍ची ने विद्युत शवदाह गृह से निकलते काले धुएं की ओर इशारा करते हुए किसी से कहा- अंकल, मेरी मम्मी जा रही है, प्लीज उनका एक फोटो खींच लो।यह सुन वहां मौजूद हर किसी की आंखें डबडबा गई।

इसे भी पढ़ें : @Corona का कहर : घंटोंं तड़पता रहा मरीज, नहीं आया कोई डॉक्‍टर, CCTV में दिखी अमानवीयता

सरकारी आंकड़ों में सिर्फ 21 मौतें,  5 दिनों में 356 संक्रमितों का हुआ अंतिम संस्कार

मध्य प्रदेश सरकार ने पहले संक्रमितों के आंकड़े छिपाए और अब मौत छिपा रही। आज न अस्पतालों में जगह है, न ही श्मशानों में। मरीजों को लेकर परिजन दर-दर भटक रहे हैं। शायद यही वजह है कि श्मशान आज सुलगकर खुद चीख-चीखकर सच्चाई बयां कर रहे हैं।

गुरुवार को भोपाल में 112 कोरोना संक्रमितों का अंतिम संस्कार हुआ। भदभदा में 72, सुभाष नगर में 30 दाह संस्कार हुए और झदा कब्रिस्तान में 10 शवों को दफन किया गया, लेकिन सरकारी आंकड़ों में भोपाल में सिर्फ 4 मौतें दर्ज की गईं। पिछले पांच दिनों में भोपाल में 356 संक्रमितों का अंतिम संस्कार हुआ, लेकिन सरकारी आंकड़ों में इसकी संख्या सिर्फ 21 ही बताई गई। ऐसे में सवाल उठता है कि श्मशानों में ये शव किसके हैं?

इसे भी पढ़ें :जाने क्यूँ 37 दिन में एक ही लड़की से चार बार शादी तीन बार तलाक…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हवा में लटके 300 पर्यटक, रेस्क्यू तेज… देखें वीडियो

Srinagar/Gulmarg : जम्मू-कश्मीर के मशहूर गुलमर्ग गोंडोला में सोमवार...

PM मोदी के ‘दो नन्हें दोस्तों’ का खुल गया राज, छाया था बड़ा सस्पेंस…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी बच्चों...

Rapido का किराया हुआ दोगुना, फिर भी नहीं मिल रही बाइक…

Kohramlive : देश की राजधानी दिल्ली में Rapido की...

आजम खान और बेटे अब्दुल्ला की बढ़ गई मुश्किलें…

UP : समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम...